फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents were furious when the basement was turned into a garbage dump

Noida News: बेसमेंट को कूड़ा घर बनाने पर निवासियों का फूटा गुस्सा

Sun, 10 Aug 2025 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
Residents were furious when the basement was turned into a garbage dump
-निवासियों ने रखरखाव प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

- एक सप्ताह में कूड़ा निस्तारण मशीन चालू कराई जाए

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोए़डा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मंत्रा एक सोसाइटी के बेसमेंट को कूड़ा घर बनाने पर निवासियों ने विरोध जताया। निवासियों का आरोप है कि कूड़े के कारण उत्पन्न हो रही बदबू के कारण घरों में रहना कठिन हो गया है। उन्होंने बताया कि बेसमेंट में घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को पहले इकट्ठा किया जाता है। एक सप्ताह बाद वहां से उसे हटाया जाता है। इसके कारण बीमारियां फैल रही हैं।
निवासियों ने रखरखाव प्रबंधन को चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में कूड़ा निस्तारण मशीन चालू कराई जाए। दुर्गंध से बचने के लिये पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो सोसाइटी में धरना दिया जाएगा। निवासियों का कहना है कि कूड़े को दो बड़े इंडस्ट्रियल एक्झास्ट फैन से ग्राउंड फ्लोर पर निकाला जाता है। इससे बेसमेंट सहित ऊपर के तीन व चार फ्लोर तक बदबू का साम्राज्य बना रहता है। कई महीने से लोग लगातार मेंटेनेंस से शिकायत की जा रही है, लेकिन मेंटेनेंस प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा। जिसके चलते निवासियों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए निवासियों ने सबसे पहले सोसाइटी की एक बैठक बुलाई। बैठक में आए लोगो ने मेंटेनेंस का घेराव व तालाबंदी करने का फैसला किया। घेराव की सूचना मिलने पर पूरा मेंटेनेंस स्टाफ कार्यालय छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन


रखरखाव उपप्रबंधक को आधे घंटे खड़ा रखा
नाराज निवासियों ने रखरखाव उप प्रबंधक हेमंत राठी को कूड़ा घर के पास करीब आधे घंटे तक खड़ा कराए रखा,जिससे उनकी तकलीफ का अहसास उन्हें भी हो। निवासियों का आरोप है कि रखरखाव प्रबंधन कूड़ा उठाने के बाद फर्श पर ब्लीचिंग पाउडर नहीं डलवाता,जिसके कारण दुर्गंध उठती है। ब्लीचिंग पावडर खरीद में हेराफेरी रखरखाव प्रबंधन की तरफ से की जाती है। इस अवसर पर देवेंद्र जाखड़, जे पी पांडेय,सुमन कुमार झा, राजेश कुमार, अरूण बडोला, अमित रस्तोगी, अखिलेश ठाकुर, पुनीत झा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed