फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents upset due to sewer water filling the basement

Noida News: सीवर का पानी बेसमेंट में भरने से निवासी परेशान

Sun, 22 Feb 2026 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Residents upset due to sewer water filling the basement
ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसायटी निवासी परेशान
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसायटी में सीवर का पानी बेसमेंट एरिया और टावरों में भरने की समस्या से निदान नहीं मिलने पर निवासियों ने विरोध जताया है। आरोप है कि सोसाइटी के आई टॉवर में रविवार को सीवर का पाइप लाइन फटने के कारण बेसमेंट एरिया में गंदा पानी जमा होने लगा। वहीं, सुबह के समय टावर एम के एंट्री पर गंदा पानी भर गया। जिससे निवासियों को आने-जाने में परेशानी हुई।

सोसायटी निवासी चंदन सिन्हा ने बताया कि मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित है। सीवर का गंदा पानी आए दिन लोगों को परेशान कर रहे हैं। इसकी वजह से किसी न किसी टावर के बेसमेंट एरिया में गंदा पानी जमा हो जाता है। आरोप है कि पिछले दिनों एसटीपी का पाइप फटने के कारण बेसमेंट एरिया में गंदा पानी भर गया था। जिसकी शिकायत करने पर ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने निरीक्षण करते हुए मोटा जुर्माना लगाया था। इसके बाद भी स्थिति जस के तस है। गंदा पानी भरने से लोगों को लिफ्ट में आने जाने वाले को परेशानी हो रही है। गंदे पानी की बदबू के कारण लोग उस जगह से निकल तक नहीं पाए। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed