फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents took to the streets demanding essential services

Noida News: जरूरी सुविधाओं के लिए सड़क पर उतरे निवासी

Sun, 29 Mar 2026 09:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Residents took to the streets demanding essential services
सेक्टर-150 स्थित एटीएस होमक्राफ्ट पायस हाइडएवेज सोसाइटी में विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-150 स्थित एटीएस होमक्राफ्ट पायस हाइडएवेज सोसाइटी में असुविधाओं से परेशान निवासियों ने रविवार को विरोध-प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि बिना ओसी-सीसी दिए कैम चार्ज बढ़ा दिया गया। बागवानी से लेकर खेल परिसर तक खराब स्थिति में हैं।

निवासियों ने कहा कि सोसाइटी में 750 फ्लैट में से करीब 350 में लोग रह रहे हैं। पायस हाइडएवेज वेलफेयर एसोसिएशन का आरोप है कि बिल्डर ने फ्लैट लेने के दौरान वादा किया था कि बागवानी बेहतर मिलेगी लेकिन कई महीनों से कोई भी पौधे नहीं पनपे। न ही नए पौधे लगाए गए। खेल सुविधाएं भी आधी-अधूरी हैं। इनमें से लॉन टेनिस से लेकर बास्केटबॉल के परिसर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। बीच में, उन्होंने एक महीने तक मरम्मत की लेकिन खेल उपकरण दूसरे महीने में ही खराब हो गए।
विज्ञापन

निवासियों का आरोप है कि 10 फीसदी कैम (कॉमर एरिया मेंटेनेंस) चार्ज बढ़ा दिया गया जबकि अभी तक किसी भी फ्लैट धारक को ओसी-सीसी नहीं मिला। एसटीपी से आने वाले शोधित जल से दुर्गंध आती है और पीले रंग का पानी पहुंचता है। सोसाइटी के कचरे के निस्तारण के लिए कोई इंतजाम नहीं है। कूड़ा सोसाइटी के पास खाली पड़े प्लाट में डंप किया जाता है जिससे लगातार गंदगी बढ़ रही है। यही हाल ड्रेनेज सिस्टम का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासियों ने रविवार को हाथ में बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया और नोएडा प्राधिकरण व बिल्डर से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की। हालांकि एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि कैम चार्ज नहीं बढ़ाया गया है। एसटीपी के सैंपल नोएडा प्राधिकरण की ओर से लैब टेस्ट कराया गया जो पास हो गया। कूड़ा उठाने के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से पंजीकृत वेंडर है जो सोसाइटी का कूड़ा इकट्ठा करते हैं।



फ्लैट बदलना भी महंगा
निवासियों ने बताया कि जब उन्होंने फ्लैट लिया था तब उनके दाम 80-90 लाख रुपये तक थे लेकिन अब जब वे फ्लैट बदलना चाहें तो उन्हें 20 लाख रुपये ट्रांसफर चार्ज चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed