फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents protested against late payment fees and blocked the road

Noida News: लेट पेमेंट फीस के विरोध में उतरे निवासियों ने लगाया जाम

Sun, 13 Jul 2025 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
Residents protested against late payment fees and blocked the road
- पुलिस ने शांत कराकर 19 जुलाई को प्रबंधन के साथ बैठक का दिया आश्वासन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन्स-2 सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की। लेट पेमेंट फीस का आरोप लगाकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद निवासी माने और करीब 15 मिनट बाद लोग सड़क से हटकर सोसाइटी के प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठ गए। 19 जुलाई को अब निवासियों की प्रबंधन के साथ बैठक होगी। पुलिस ने बैठक का आश्वासन दिया है।


निवासियों का आरोप है कि कोरोना के समय पर लोगों ने मेंटेनेंस शुल्क कम दिया था। बाद में यह भुगतान कर दिया गया। इसके बाद भी बिल्डर की ओर से लेट पेमेंट फीस ब्याज के साथ ली जा रही है। फ्लैट की बिजली काट दी जाती है। पैसा जमा करने के बाद भी कई बार एंट्री नहीं चढ़ाई जाती है। इसकी वजह से और परेशानी होती है। एक से दो महीने बाद पता करते हैं तो फिर से लेट पेमेंट फीस ब्याज के साथ मांगी जाती है। पंचशील ग्रुप के निदेशक अनुज चौधरी ने बताया कि लेट पेमेंट फीस एग्रीमेंट में है। पैसा जमा होने के बाद कोई एंट्री गायब नहीं हाेती है। लोग कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जी रसीद तैयार कराते हैं। एक कर्मचारी के खिलाफ इसी तरह के फर्जीवाड़े को लेकर बिसरख थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed