{"_id":"6a4d19864517e0fc710e0ee8","slug":"residents-of-the-society-troubled-by-electricity-issues-noida-news-c-23-1-lko1064-99534-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोसाइटी में बिजली की समस्या से परेशान लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोसाइटी में बिजली की समस्या से परेशान लोग
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एस एस्पायर सोसाइटी में लगातार बिजली ट्रिपिंग की समस्या से निवासियों को जूझना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि यह समस्या पिछले चार दिनों से बनी हुई है, जिसको लेकर प्रबंधन से शिकायत भी की गई है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। निवासी गुलशन ने बताया कि पिछले चार दिनों से बिजली ट्रिपिंग होने से घर के उपकरण खराब हो रहे हैं। बिजली की समस्या इतनी अधिक बढ़ रही है कि रात कोई समय ऐसी चलाने में भी डर लगता है कि वह खराब न हो जाए। कई लोगों ने रात को ऐसी चलाना बंद कर दिया है। समस्या को लेकर एनपीसीएल और प्रबंधन दोनों से शिकायत की जा चुकी है, परंतु अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है, जिससे सभी लोग परेशान हैं। ब्यूरो
विज्ञापन