{"_id":"6aa163119c744646f508dc59","slug":"residents-of-sectors-bordering-delhi-are-concerned-about-the-rising-incidents-of-theft-noida-news-c-1-noi1095-4705270-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली से सटे सेक्टरों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से परेशान सेक्टरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली से सटे सेक्टरों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से परेशान सेक्टरवासी
विज्ञापन
फोटो
-- -- -
-सेक्टर-11, 55 और 56 में चोरी-झपटमारी की घटनाओं से चिंता, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टरों में बढ़ रही झपटमारी की घटनाओं ने सेक्टरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। कहीं दीवार फांदकर चोर सेक्टर में प्रवेश करते हैं तो कहीं खुलेआम दिन में ही एसी के कॉपर वायर समेत बाईक व अन्य सामान की चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
सेक्टर 11 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि उनका सेक्टर चारों तरफ से खुला होने के कारण यहां चोरी और झपटमारी की घटनाओं के बाद आरोपी आसानी से भाग निकलते हैं। आरोप है कि पिछले एक महीने में सेक्टर में चार-पांच चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस से शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे खासकर महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों में असुरक्षा का माहौल है। सेक्टर-55 और 56 में भी चोरी की घटनाओं को लेकर निवासी चिंतित हैं। लोगों ने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।
सेक्टर-51 में बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों से भी चिंता
सेक्टर-51 में भी आए दिन चोरी की शिकायतें मिल रही हैं। आरडब्ल्यूए महासचिव संजीव कुमार के अनुसार, एक वीडियो में छोटे बच्चों के सेक्टर में घूमने और चोरी की वारदात में शामिल होने का आरोप सामने आया है। बिना नंबर प्लेट की एक गाड़ी भी तीन बार सेक्टर में देखी गई है, जो रिदम स्कूल के गेट के सामने खड़ी मिली। आरडब्ल्यूए ने पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, चोरी हुई साइकिलों की तलाश कराने और सेक्टर को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- --
- हमारे सेक्टर में एक महीने में चोरी और झपटमारी की चार से पांच घटनाएं हो चुकी हैं, कोई कार्रवाई नहीं हुई - दिनेश कृष्णन, सेक्टर 11
- हमारे सेक्टर में दीवार फांदकर चोर घुस आते हैं और बाइक चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं - संजय मावी, सेक्टर 56
- दोनों क्षेत्रों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए, ताकि जल्द घटनाओं का अनावरण हो सके -सतनारायण गोयल, सेक्टर 55
- हमारे यहां नाबालिगों को चोरी की घटनाओं के लिए कुछ संदिग्ध उन्हें प्रेरित करते हैं, बिना नंबर प्लेट गाड़ियां भी आती हैं -संजीव कुमार, सेक्टर 51