फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents heaved a sigh of relief when garbage was removed from Mirzapur-Rabupura.

Noida News: मिर्जापुर-रबूपुरा से हटाया कूड़ा तो निवासियों ने ली राहत की सांस

Mon, 17 Nov 2025 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Residents heaved a sigh of relief when garbage was removed from Mirzapur-Rabupura.
अमर उजाला असर- फोटो
विज्ञापन

-अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की खबर तो जागा प्रशासन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी।
मिर्जापुर-रबूपुरा मुख्य मार्ग पर सड़क किनारों से कूड़े के ढेर को हटाने के बाद लोगों को राहत मिली। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद प्रशासन जागा और सफाई कराई। लोगों ने कहा कि रबूपुरा में डोर-टु-डोर कूड़ा कलेक्शन तो हो रहा था, लेकिन निस्तारण की कोई ठोस व्यवस्था न होने के कारण कूड़ा सड़क किनारे डंप किया जा रहा था। अधिक मात्रा में कूड़ा डंप होने के बाद इसमें आग लगा दी जाती थी। इससे क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ने के साथ ही हवा भी जहरीली हो रही थी। अमर उजाला ने लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया तो प्रशासन जागा। राहगीरों के अलावा मिर्जापुर, रबूपुरा, घोड़ी बचेड़ा, दयानतपुर और आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोग रोज इस मार्ग से गुजरते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्तर जाने वाले लोग और किसानों को दुर्गंध और धुएं का सामना करना पड़ रहा था। इस वजह से निवासियों ने मार्ग पर आवागमन भी कम कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed