{"_id":"6a37dd606c43f6ca3e02ecc6","slug":"residents-are-neither-receiving-ownership-rights-nor-access-to-basic-amenities-grnoida-news-c-23-1-lko1064-98030-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मालिकाना हक भी नहीं मिल रहा, बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मालिकाना हक भी नहीं मिल रहा, बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित निवासी
विज्ञापन
संवाद की खबर के साथ-----
फोटो -अमर उजाला संवाद
मालिकाना हक भी नहीं मिल रहा, बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित निवासी
-एवीजे हाइट्स सोसाइटी के निवासियों ने वहां की समस्याओं पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर जीटा-वन की एवीजे हाइट्स सोसाइटी में रविवार को अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। जहां निवासियों ने अपनी समस्याओं को उठाया। निवासी ने बताया, लावारिस कुत्तों के आतंक, इमारतों से प्लास्टर गिरने और बेसमेंट में जलभराव जैसी समस्याओं से परेशान हैं। मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर लोगों में रोष बढ़ रहा है।
निवासियों ने बताया, कई वर्षों से मूलभूत सुविधाओं का आभाव है। उनका समाधान नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि सोसाइटी में बड़ी संख्या में लावारिस कुत्ते घूमते रहते हैं। जो आए दिन किसी ना किसी को काट रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर निकलने से डरते हैं। इसके अलावा इमारतों से प्लास्टर गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले भी सोसाइटी में प्लास्टर गिरा था। बेसमेंट में जलभराव हो जाता है। बेसमेंट और पार्किंग क्षेत्र में जगह-जगह कूड़ा फैला रहता है। निवासी गंदगी और बदबू से परेशान है। सोसाइटी का स्विमिंग पूल पिछले 10 वर्षों से बंद पड़ा है। बावजूद उसकी मरम्मत या संचालन को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
निवासियों ने बताया कि फ्लैटों की अब तक रजिस्ट्री नहीं हुई है। वहीं, बाहरी लोग भी सोसाइटी परिसर में आकर अपने वाहन खड़े कर के चले जाते हैं, जिससे पार्किंग की समस्या और बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि सोसाइटी के कुछ पार्कों में घास ही नहीं है, जबकि जिन पार्कों में घास है वहां उसकी नियमित कटिंग नहीं की जाती। इससे पार्कों की हालत खराब होती जा रही है।
विज्ञापन
प्लास्टर गिरने की घटनाओं से लोगों में भय
कई साल बीत चुके है, लेकिन अब तक रजिस्ट्री नहीं हुई है। निवासी लगातार आवाज उठा रहे हैं, रजिस्ट्री नहीं होने से मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है। -नम्रता शर्मा
सोसाइटी में साफ-सफाई की व्यवस्था काफी खराब है। पार्किंग और बेसमेंट में जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहता है। बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। -अमित उपाध्याय
-बेसमेंट में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बारिश के दिनों में हालात और खराब हो जाते हैं। कई जगह पानी जमा हो जाता है। -पूर्णेंदु घोष
-सोसाइटी की इमारतों से प्लास्टर गिरने की घटना लगातार होती रहती है। हाल ही में प्लास्टर गिरने की घटना हुई थी। लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। -देवेश तेवतिया
-सोसाइटी में लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। कुत्तों से खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है। लोग बाहर निकलने से बचते हैं -सुरजीत राणा
-सोसाइटी की खराब व्यवस्थाओं और सुविधाओं की कमी से निवासी काफी परेशान हैं। समस्याओं का समाधान नहीं होने से लोग फ्लैट बेचकर जा चुके हैं। -आरके शाही