{"_id":"687fc88e5ccf629b7f0612bb","slug":"residents-are-forced-to-walk-through-rainwater-noida-news-c-23-1-lko1064-69189-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बारिश के पानी से होकर जाने को मजबूर हैं निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बारिश के पानी से होकर जाने को मजबूर हैं निवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इरोस संपूर्णनम सोसाइटी में आफत बनकर आती है बारिश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इरोस संपूर्णनम सोसाइटी में बारिश आफत बनकर आई। बारिश होने से किड्स प्ले एरिया और परिसर में जलभराव हो गया। लोगों का आरोप है कि शाम से पानी भरा हुआ है, जो कि अभी भी पूरी तरह से नहीं निकला है। आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन द्वारा पानी का निकास परिसर में ठीक से नहीं किया गया है, जिसके कारण यह समस्या हो रही है।
सोसाइटी में रहने वाले शशिधर भट्ट ने बताया कि पिछले 3 साल से लोग जल भराव की समस्या से परेशान है। बारिश के मौसम में सोसाइटी में पानी भर जाता है। सोसाइटी के किड्स प्ले एरिया में और उसके आसपास बने चार टावरों में रहने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। किड्स प्ले एरिया और आसपास लोगों के चलने के स्थान पर जल भराव हो गया। पानी करीब दो-तीन फीट ऊपर तक भर गया, जिससे लोगों को अपने फ्लैट तक आने-जाने में परेशानी हुई। लोगों का आरोप है कि लगातार बिल्डर से इस समस्या का समाधान करने के लिए बोलते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जाती है। ऊपर पानी भरने के कारण नीचे बेसमेंट में भी पानी का रिसाव होने लगता है, जिससे लोगों को अपने वाहन तक जाने में दिक्कत होती है।
.....
सोसाइटी के पंप हाउस में भरा पानी, हुई परेशानी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा ली गार्डन सोसाइटी के पंप हाउस में लापरवाही के कारण पानी भर गया। लोगों का आरोप है कि रात में कर्मचारी सो जाते हैं। इसकी वजह से पंप हाउस में मोटर पानी में डूब गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोसाइटी में रहने वाले रमेश ने बताया कि रात के समय पंप हाउस में कर्मचारी सो जाते हैं, जिसके कारण वह मोटर को खुली छोड़ देते हैं। ऐसे में मोटर खुली रहने के कारण सारा पानी पंप हाउस में भर गया। पंप हाउस में इलेक्ट्रिसिटी के तार और बल्ब भी लगे हुए हैं। पानी भरने के कारण उनमें करंट उतरने का खतरा भी बन गया। आरोप है कि कर्मचारियों की लापरवाही किसी दिन सोसाइटी के लोगों पर भरी पड़ जाएगी। ब्यूरो