फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents appealed not to reduce the width of the road

Noida News: सड़क की चौड़ाई कम नहीं करने की निवासियों ने की अपील

Thu, 18 Sep 2025 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
Residents appealed not to reduce the width of the road
कहा- मास्टर प्लान में मार्ग 45 मीटर चौड़ा प्रस्तावित है, इससे कम न करे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम से सेक्टर-46, 47, 48, 99 व 100 के स्थानीय निवासियों ने वोडा महादेव एवं यूनीटेक के बीच लगभग 200 मीटर के प्रस्तावित सड़क की चौड़ाई कम नहीं करने की अपील की है। सेक्टर-46, 47, 48, 99 व 100 को जोड़ने वाला वोडा महादेव एवं यूनीटेक के मध्य लगभग 200 मीटर का यह मार्ग अवरुद्ध था। इसे सर्वोच्च न्यायालय के 21 नवंबर 2024 को पारित आदेशानुसार नोएडा वासियों के सुविधा के लिए बनाया जा रहा है।
नोएडा मास्टर प्लान 2031 में यह मार्ग 45 मीटर चौड़ा प्रस्तावित है जो कि इससे पहले और बाद में इतनी ही चौड़ाई में बना हुआ भी है। निवासियों का कहना है कि सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि अब इस प्रस्तावित मार्ग की चौड़ाई 45 मीटर के स्थान पर 21 मीटर तक सीमित की जा रही है जो कि मास्टर प्लान में प्रस्तावित सड़क की चौड़ाई से आधी से भी कम है। अगर ऐसा होता है तो यह भविष्य में नोएडा वासियों के लिए सुविधा नहीं बल्कि समस्या बन जायेगी। 45 मीटर से आ रही ट्रैफिक को 21 मीटर पर डाल दिया जायेगा तो अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न होगी और दुर्घटनाएं भी हो सकती है। लिहाजा इस योजना के प्रारूप में परिवर्तन कराया जाए।
विज्ञापन

निवासियों ने निवेदन किया है कि नोएडा में रहने वाले लोगों की आवश्यकताओं एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ऐसा कार्य न होने दें जो कि बाद में परेशानी का सबब बने। इस बाबत सेक्टर-47 आरडब्ल्यूए के महासचिव अनूप राय, महासचिव, सेक्टर-48 के अध्यक्ष पवन गोयल, सेक्टर-99 के अध्यक्ष नरोत्तम शर्मा, सेक्टर-46 के अध्यक्ष सतीश अवाना, सेक्टर-46 के महासचिव गिरीराज सिंह, सेक्टर-46 के अध्यक्ष विजय कुमार राणा, महासचिव संजय अवाना, सेक्टर-99 के एचआईजी अमित यादव, सेक्टर-99 के अध्यक्ष ऋषिपाल अवाना, सेक्टर-100 से प्रमोद अवाना, महासचिव सुभाष प्रियदर्शी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed