फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residential sectors will be developed near Noida Airport

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के पास रिहाइशी सेक्टरों का होगा विकास

Sun, 05 Oct 2025 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Residential sectors will be developed near Noida Airport
- सेक्टर-24ए में आवासीय भूखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च करेगा यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने की तारीख करीब आते ही यमुना प्राधिकरण ने आवासीय और औद्योगिक सेक्टरों में भी विकास कार्य तेज करा दिया है। एयरपोर्ट के पास स्थित सेक्टर-24ए में करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि इसी तरह अन्य सेक्टरों में भी विकास कार्य कराए जाएंगे।
प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सेक्टर-24ए में आवासीय भूखंड पहले आवंटित किए जा चुके हैं। यहां निर्माण शुरू हो सके इसके लिए जरूरी है कि इंफ्रास्ट्रक्चर के जरूरी काम प्राधिकरण पूरे करा दे। इससे नोएडा एयरपोर्ट के पास के इस सेक्टर में रिहाइश शुरू हो सकेगी। औद्योगिक भूखंडों पर भी निर्माण शुरू हो गए हैं। ऐसे में यूनिट शुरू होने पर रिहाइशी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी आवासीय सेक्टरों में विकास कराया जाना जरूरी है। इसके साथ ही आवासीय भूखंड लेने वाले आवंटियों से भी निर्माण करा उपयोगिता प्रमाण पत्र लेने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-24ए में सड़कों के अलावा बिजली, पानी, पार्क के विकास जैसे काम यहां कराए जाने हैं। इसके लिए इसी महीने कार्यदायी संस्था भी यमुना प्राधिकरण तय कर लेगा। करीब नौ महीने में इन कामों को प्राधिकरण पूरा भी करा लेगा। सड़कों को बनाने वाली एजेंसी पांच साल तक रखरखाव भी देखेगी। इसके अलावा दूसरे कामों के लिए संस्था की एक साल की जिम्मेदारी होगी। ऐसा गुणवत्ता से काम पूरा कराने के लिए शर्त यमुना प्राधिकरण ने शामिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा एयरपोर्ट के पास बन रही सड़कें
जीएम प्रोजेक्ट राजेंद्र भाटी ने बताया कि यमुना प्राधिकरण ने नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन को ध्यान में रखते हुए यहां सड़कों के सुधार के काम शुरू करा दिए हैं। इसके अलावा जहां आवश्यकता है। वहां नए सिरे से सड़कों को बनाया जाएगा। एयरपोर्ट आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं हो। इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed