फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Report sought on colonies located in Yamuna's 'O Zone'

Noida News: यमुना के ‘ओ जोन’ में बसी कॉलोनियों पर रिपोर्ट तलब

Sat, 08 Nov 2025 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
Report sought on colonies located in Yamuna's 'O Zone'
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और आवास व शहरी कार्य मंत्रालय को यमुना नदी में हो रहे प्रदूषण पर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। एनजीटी ने कहा कि दिल्ली में ‘ओ जोन’ क्षेत्र में बसी कॉलोनियों से बिना साफ किए सीवेज को सीधे यमुना में छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी की जल गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

दिल्ली मास्टर प्लान 2021 के अनुसार, ‘ओ जोन’ यमुना के किनारे 22 किलोमीटर लंबे पूरे बाढ़ क्षेत्र को शामिल करता है। इस इलाके में न तो कोई निर्माण किया जा सकता है और न ही जमीन या मकान का स्वामित्व मान्य है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने 31 अक्तूबर 2025 को दायर अपने हलफनामे में बताया कि ‘ओ जोन’ में बसी ये कॉलोनियां दिल्ली सरकार द्वारा चिन्हित 1,731 अवैध कॉलोनियों की सूची में शामिल हैं। इन्हें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून (विशेष प्रावधान) द्वितीय अधिनियम, 2011 की धारा 3 के तहत अस्थाई सुरक्षा दी गई है, जो 31 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed