फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Renewable Energy India Expo begins, companies from across the world arrive

Noida News: रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो शुरू, दुनियाभर की कंपनियां पहुंचीं

Thu, 30 Oct 2025 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
Renewable Energy India Expo begins, companies from across the world arrive
रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो ऊर्जा स्वतंत्रता और स्थिरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा : डॉ. विभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो एंड सेंटर मार्ट में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो-2025 और बैटरी शो इंडिया शुरू हुआ। एक्सपो की थीम नेट जीरो प्राप्त करने के लिए मार्ग का निर्धारण है। इसकी शुरुआत ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी) के महानिदेशक डॉ. विभा धवन, रिन्यूएबल एनर्जी नोडल एजेंसी के प्रमुख देबाशीष दास, कंबोडिया के व्यापार विशेषज्ञ और सलाहकार, सीबीसी अध्यक्ष नारिथिपोंग नोरोडोम, उप प्रतिनिधिमंडल प्रमुख डॉ. इवा सुवारा ने किया। डॉ. विभा ने बताया कि रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो ऊर्जा स्वतंत्रता और स्थिरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
इसमें 700 से अधिक प्रदर्शक, 1,000 ब्रांड, 35,000 से अधिक आगंतुक और 250 वैश्विक विचारकों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य भारत के स्वच्छ ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र में वैश्विक सहयोग, नवाचार और निवेश को बढ़ावा देना है। 65 कंपनियों ने अपने उत्पादकों को प्रदर्शित किया है। इस एक्सपो में सौर विनिर्माण, बैटरी भंडारण, ईवी चार्जिंग के बुनियादी ढांचे, बायोमास और पवन ऊर्जा सहित नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों के पूर्ण श्रेणी की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के समर्थित एक विशाल जैव ऊर्जा मंडप भी शामिल है।
विज्ञापन


इस आयोजन में जर्मनी, चीन, जापान जैसे देशों के पवेलियनों के साथ-साथ रिलायंस, अडाणी सोलर, गोल्डि सोलर, पतंजलि, हैवल्स, वारी सोलर और विक्रम सोलर जैसी प्रमुख कंपनियों ने अपने अत्याधुनिक नवाचारों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
राजस्थान में 15,000 को मिलेगा रोजगार
ग्रेटर नोएडा। अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर एनर्जी प्रा.लि. और लिथिना एनर्जी कंपनी मिलकर राजस्थान के जयपुर में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की मैन्युफेक्चरिंग यूनिट शुरू की है। एक्सपो में दोनों कंपनियों ने अपनी यूनिट को पेश किया है। बताया कि इससे 15,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed