{"_id":"6910c90140f785ae690ec63c","slug":"remembering-rao-dariyav-who-made-the-british-plough-the-fields-noida-news-c-491-1-gnd1001-1159-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अंग्रेजों से खेत में हल चलवाने वाले राव दरियाव को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अंग्रेजों से खेत में हल चलवाने वाले राव दरियाव को किया याद
Sun, 09 Nov 2025 10:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 09 Nov 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। जुनेदपुर गांव में रविवार को 1857 की क्रांति के वीर राजा राव दरियाव सिंह नागर की शौर्य गाथा को याद करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के रचनाकार सतीश खटाना व अन्य वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बलिदान और देशप्रेम को नमन किया।
वक्ताओं ने उनके संघर्षों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया। सतीश खटाना ने बताया, राजा राव दरियाव सिंह नागर ने अंग्रेजों से खेतों में हल चलवाया था। इस मौके पर ग्रामीणों ने उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली और गांव में उनके नाम पर द्वार व प्रतिमा निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुन्नीलाल नागर, प्रवीण, सुनील प्रधान, आलोक नागर, दिनेश नागर, अतर सिंह, रणपाल नागर, तपे नागर, रत्नपाल, धीरज, कर्मवीर, जुगेंद्र, रमेश नागर, सुभाष, त्रिलोक नागर आदि मौैजूद रहे।