फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Religious Conversion in UP Enforcement Directorate has registered ECIR in connection with this case on basis of ats fir

धर्मांतरण केस: ईडी ने मामले में दर्ज की ईसीआईआर, एटीएस की एफआईआर को बनाया आधार

Fri, 25 Jun 2021 04:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 25 Jun 2021 04:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस की एटीएस द्वारा धर्म परिवर्तन के जिस रैकेट का खुलासा किया गया है, अब उसमें प्रवर्तन निदेशालय ने भी रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने ईसीआईआर एटीएस के एफआईआर के आधार पर दर्ज की है।

विज्ञापन
Religious Conversion in UP Enforcement Directorate has registered ECIR in connection with this case on basis of ats fir
UP conversion case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस की एटीएस द्वारा धर्म परिवर्तन के जिस रैकेट का खुलासा किया गया है, अब उसमें प्रवर्तन निदेशालय ने एंफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है। उन्होंने ईसीआईआर एटीएस के एफआईआर के आधार पर दर्ज की है।
विज्ञापन

  बता दें कि धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार उमर गौतम और जहांगीर आलम से एटीएस की पूछताछ लगातार जारी है। देश भर के 24 राज्यों में उमर का नेटवर्क फैला होने का दावा किया जा रहा है। एटीएस इसकी तस्दीक कर रही है। साथ ही उमर द्वारा बताए गए पतों को खंगालने के लिए यूपी पुलिस संबंधित राज्य की पुलिस के साथ जानकारी साझा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बनाए हुए हैं नजर
इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में तह तक जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई की जाए। उधर, एटीएस के सूत्रों ने बताया कि फंडिंग को लेकर उमर ने कुछ अहम जानकारी दी है, जिसकी पड़ताल की जा रही है। साथ ही उन संस्थाओं की भी छानबीन की जा रही है जिससे उमर किसी न किसी रुप में जुड़ा रहा है।

धर्मांतरण से जुड़े सभी संगठनों की की होगी विस्तृत जांच
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि धर्मांतरण से जुड़े सभी संगठनों की विस्तृत जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही वह विस्तृत जानकारी दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का धर्मांतरण किया गया है उनके परिजनों से पुलिस लगातार संपर्क में है। उन्होंने बताया कि अब तक 24 राज्यों के बारे में उमर व जहांगीर ने बताया है, जिसके बारे में संबंधित राज्य की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है और सूचनाएं आदान प्रदान की जा रही हैं।  


सिर्फ धर्मांतरण का मकसद या कुछ और.... 
उमर के अन्य ठिकानों के साथ साथ उसके मददगार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही रही है। उसे और उसकी संस्था को फंडिंग कहां से हो रही थी, उसके पीछे सिर्फ धर्मांतरण मकसद था या कुछ और भी इसके बारे में पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद संवेदनशील मामला है। एटीएस की विभिन्न टीमों ने इसमें लगातार मेहनत की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed