फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Relief from the drizzle amidst shifting clouds, though humidity also caused discomfort.

Noida News: बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी से मिली राहत, उमस ने भी किया परेशान

Sat, 12 Sep 2026 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Relief from the drizzle amidst shifting clouds, though humidity also caused discomfort.
- नोएडा में 1.5 एमएम बारिश, अधिकतम तापमान 34 डिग्री; ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई येलो जोन में
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा/यमुना सिटी। पिछले दिनों तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से हल्की धूप के साथ बादलों की आवाजाही रही। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में गौतमबुद्ध नगर में 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 12 से 15 सितंबर तक बारिश के आसार हैं। अगले तीन-चार दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के बीच नोएडा की हवा अपेक्षाकृत साफ रही। शनिवार को नोएडा का एक्यूआई 75 और ग्रेटर नोएडा का 112 दर्ज किया गया। नोएडा ग्रीन और ग्रेटर नोएडा येलो जोन में रहा।
सितंबर के शुरुआती 12 दिन पिछले साल से ज्यादा प्रदूषित-
ग्रेटर नोएडा में बारिश के बावजूद शनिवार को एक्यूआई येलो जोन में रहा। इस साल सितंबर के शुरुआती 12 दिन पिछले साल की तुलना में अधिक प्रदूषित रहे। 2025 में इस दौरान छह दिन ग्रीन और पांच दिन येलो जोन में रहे थे, जबकि इस साल तीन दिन ग्रीन, छह दिन येलो और तीन दिन ऑरेंज जोन में रहे।
विज्ञापन

यमुना सिटी में बारिश के बाद बढ़ी उमस-
यमुना सिटी में शुक्रवार की बारिश के बाद शनिवार को फिर उमस बढ़ गई। क्षेत्र में अधिकतम तापमान करीब 32 और न्यूनतम 28 डिग्री रहा। तेज धूप और उमस से बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हुई। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed