फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Relief: After Greno, Noida's air pollution is also outside the red zone

राहत: ग्रेनो के बाद नोएडा का वायु प्रदूषण भी रेड जोन बाहर

Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Relief: After Greno, Noida's air pollution is also outside the red zone
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। दो दिनों से चल रही हवा से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के वायु प्रदूषण में काफी सुधार हुआ है। ग्रेटर नोएडा के बाद सोमवार को नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रेड जोन से ऑरेंज जोन में आ गया है। ग्रेनो का एक्यूआई 202 पर पहुंच गया है। वहीं नोएडा का एक्यूआई 270 दर्ज किया गया है। दिल्ली एनसीआर में ग्रेनो की हवा सबसे बेहतर रही।
विज्ञापन

दिवाली के बाद से नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई रेड जोन और डार्क रेड जोन में था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान और अन्य नियमों को लागू किया गया। लेकिन पिछले दो दिन से चल रही हवा ने वायु प्रदूषण से राहत दी है। सोमवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 202 पहुंच गया है। जो दिल्ली एनसीआर में सबसे अच्छा रहा। जबकि तीसरे नंबर पर नोएडा (270 एक्यूआई) रहा। रविवार को नोएडा का एक्यूआई रेड जोन में 322 रहा था। यूपीपीसीबी के अफसरों का कहना है कि मंगलवार को भी हवा चलने की उम्मीद है। इस कारण एक्यूआई में अभी और सुधार होगा। दोनों शहर का एक्यूआई ऑरेंज जोन से येलो जोन में पहुंचने की उम्मीद है। ग्रेटर नोएडा के एक्यूआई पिछले तीन दिन में 180 अंक कम हुआ है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य पर अब रोक नहीं
सीपीसीबी ने वायु प्रदूषण बढ़ने पर दिल्ली एनसीआर में निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। जो 21 नवंबर तक का आदेश था, लेकिन उसके बाद नया आदेश जारी नहीं किया गया है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के क्षेत्रीय अधिकारी भुवन यादव ने बताया कि निर्माण कार्य पर रोक का नया कोई आदेश नहीं आया है। ऐसे में निर्माण कार्य पर रोक नहीं है। विभाग की टीम वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार कंपनियों समेत अन्य पर 3.50 लाख का जुर्माना
यूपीपीसीबी की टीम ने ग्रेनो वेस्ट के औद्योगिक सेक्टर इकोटेक तीन, नॉलेज पार्क पांच, साइट बी का निरीक्षण किया। यहां पर पांच कंपनियों के बाहर निर्माण सामग्री पड़ी मिली। ग्रेप के नियमों का उल्लंघन मिलने पर यूपीपीसीबी ने कुल 3.50 लाख का जुर्माना लगाया है। इकोटेक तीन की दो कंपनी और नॉलेज पार्क पांच के एक संस्थागत भूखंड पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
पिछले सात दिन के वायु प्रदूषण पर नजर
तिथि ग्रेटर नोएडा नोएडा
16 नवंबर 361 397
17 नवंबर 362 356
18 नवंबर 308 336
19 नवंबर 382 376
20 नवंबर 322 356
21 नवंबर 298 322
22 नवंबर 202 270
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed