फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Registry work is slow even after the order

Noida News: अमर उजाला संवाद - सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी रजिस्ट्री का काम धीमा

Sun, 14 Sep 2025 10:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Registry work is slow even after the order
प्राधिकरण का वर्जन अभी देना बाकी है।
विज्ञापन

-------------------------------------------


फोटो है
-सेक्टर 107 स्थित लोटस 300 सोसाइटी में अमर उजाला संवाद का आयोजन हुआ
-संवाद के दौरान सोसाइटी निवासियों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से सामने रखा


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सोसाइटी में रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से नोएडा प्राधिकरण को आदेश दिया गया है इसके बाद भी प्राधिकरण की ओर से रजिस्ट्री की प्रक्रिया की गति बहुत धीमी है। 27 सितंबर 2024 को आदेश जारी होने के बाद से अबतक महज 125 फ्लैट की रजिस्ट्री करवाई गई हैं, जबकि सोसाइटी के कुल 330 फ्लैट की रजिस्ट्री होनी है। यही नहीं, 27 सितंबर के बाद से कोर्ट में अबतक चार बार सुनवाई हो चुकी है जिसमें हर बार रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करवाने का आदेश दिया जाता है।
विज्ञापन


यह बात रविवार को सेक्टर 107 स्थित लोटस 300 सोसाइटी के निवासियों ने अमर उजाला संवाद में कही। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी का बिल्डर अधूरा काम छोड़कर चला गया था ऐसे में फ्लैट खरीदारों ने अपने पैसे लगाकर सोसाइटी में काम पूरा करवाया है। इसके बाद रजिस्ट्री के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाइकोर्ट से रजिस्ट्री शुरू करने का आदेश हो गया था लेकिन इसके बाद बिल्डर और नोएडा प्राधिकरण की ओर से सुप्रीम कोर्ट में इसी मामले को लेकर याचिका दाखिल की गई। इस याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज करते हुए हाईकोर्ट के फैसले को अंतिम फैसला बताया और नोएडा प्राधिकरण को रजिस्ट्री के आदेश दिए। कई फ्लैट खरीदारों ने स्टांप पेपर खरीदकर रखे हैं और प्राधिकरण के पास 47 एप्लीकेशन भी जमा हैं। रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी न होने पर निवासियों की ओर से कोर्ट में कंटेंप्ट फाइल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सेक्टर 107 के लिए पार्क और पुलिस चौकी नहीं
निवासियों ने बताया कि सेक्टर 107 के लिए एक भी पार्क नहीं है। सोसाइटी के पीछे एक अवैध निर्माण हो रहा है। प्राधिकरण को संज्ञान लेकर इसे हटवाना चाहिए और यहां पर एक पार्क बनाना चाहिए। सोसाइटी के बाहर एक खुला नाला है जिसे बंद करवाने के लिए प्राधिकरण की ओर से छह महीने से काम हो रहा है लेकिन काम की गति बहुत धीमी है।
--------
निवासियों से बातचीत
नोएडा प्राधिकरण सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रहा है, यही वजह है कि एक साल होने वाला है और रजिस्ट्री पूरी नहीं हो पाई।
भुवन चतुर्वेदी, एओए अध्यक्ष
-----
सोसाइटी के बाहर एक खुला नाला है जिसे कवर करवाने के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से काम हो रहा है लेकिन काम की गति बहुत धीमी है।
हिना खुराना
---------
निवासियों ने अपने खर्च पर सोसाइटी का निर्माण पूरा करवाया है अब कोर्ट के आदेश पर नोएडा प्राधिकरण को रजिस्ट्री पूरी करवा देनी चाहिए।
सुदेश नारंग
---------
सोसाइटी के बाहर सड़कों पर गड्ढे हैं और नाला भी खुला हुआ है। ऐसे में कभी बड़ा हादसा हो सकता है।
सुखबीर सिंह
-------
सोसाइटी के आसपास चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं ऐसे में आसपास एक पुलिस चौकी या पुलिस स्टेशन बनाया जाए।
श्वेतांगी
-------
सोसाइटी के पीछे जो अवैध निर्माण है वहां पर नोएडा प्राधिकरण को ध्यान देना चाहिए और उस जगह एक पार्क बना देना चाहिए।
प्रकाश जिज्ञासी
--------
कोर्ट के आदेश के अनुपालन में रजिस्ट्री करवाई जा रही हैं। रजिस्ट्री के लिए जो भी आवेदन आए हैं उनका परीक्षण करवाया जा रहा है।
- वंदना त्रिपाठी, एसीईओ, नोएडा प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed