फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Registry of 215 flat buyers of Amrapali Zodiac opened

आम्रपाली जोडिएक के 215 फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री का रास्ता खुला

Wed, 20 Oct 2021 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Registry of 215 flat buyers of Amrapali Zodiac opened
नोएडा। सेक्टर-120 आम्रपाली जोडिएक के फ्लैट खरीदारों के लिए बुधवार का दिन खुशियों भरा रहा। सुप्रीम कोर्ट से नियुक्त कोर्ट रिसीवर आर वेंकटरमानी ने रजिस्ट्री के लिए फ्लैट खरीदारों की दो सूची जारी कर दी हैं। एक सूची में 109 व दूसरी में 106 फ्लैट खरीदारों के नाम कोर्ट रिसीवर ने जारी किए हैं।
विज्ञापन

अब कोर्ट रिसीवर, प्राधिकरण और फ्लैट खरीदारों के हस्ताक्षर होंगे। इसके अलावा रजिस्ट्री के दस्तावेज तैयार किए जाएंगे। आम्रपाली जोडिएक वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव गौरव असाटी ने बताया कि यहां 2200 फ्लैट हैं। इनमें से 1600 खरीदारों को कब्जा मिल चुका है, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हुई है। काफी लंबी लड़ाई के बाद खरीदारों की रजिस्ट्री अब शुरू होगी। बाकी बचे फ्लैटों में निर्माण कार्य पूरा करने का काम नेशनल बिल्डिंग कॉरपोरेशन कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एनबीसीसी) कर रही है। सूची जारी होने की सूचना मिलते ही लोगों एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
विज्ञापन

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की ओर से आम्रपाली के सभी प्रोजेक्टों में अधूरे निर्माण पूरा करने और खरीदारों की रजिस्ट्री कराने के लिए कोर्ट रिसीवर की नियुक्ति की गई है। साथ ही, एनबीसीसी को फ्लैट बनाने का जिम्मा दिया गया है। इसी क्रम में जो फ्लैट पूरी तरह से बने हुए हैं, उनकी धीरे-धीरे रजिस्ट्री हो रही है। इधर, एनबीसीसी की ओर से अधूरे निर्माण को पूरा करने के बाद जिन फ्लैट खरीदारों को अभी तक कब्जा नहीं मिला है, उन्हें कब्जा देने की योजना है। साथ ही, जो खरीदार पहले से रह रहे हैं, उनके बकाये के भुगतान के बाद रजिस्ट्री का ऑफर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed