Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Registration of 36 flats at The Forest Spa completed; 10-year wait comes to an end

Noida News: द फॉरेस्ट स्पा में 36 फ्लैटों की रजिस्ट्री पूरी, 10 साल का इंतजार खत्म

Sun, 15 Nov 2026 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Registration of 36 flats at The Forest Spa completed; 10-year wait comes to an end
फोटो
विज्ञापन

- हाईकोर्ट के फैसले और ओमैक्स प्रबंधन के साथ समझौते के बाद खुला रास्ता, सोसाइटी के 216 फ्लैटों की चरणबद्ध तरीके से होगी रजिस्ट्री
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-93बी स्थित द फॉरेस्ट स्पा सोसाइटी में करीब 10 साल से फ्लैटों की रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे निवासियों को बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले और ओमैक्स प्रबंधन के साथ हुए समझौते के बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक करीब 36 फ्लैटों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) की ओर से निवासियों को रजिस्ट्री कराने में सहयोग दिया जा रहा है। सोसाइटी में कुल 216 फ्लैट हैं। बाकी फ्लैटों की रजिस्ट्री भी चरणबद्ध तरीके से कराई जा रही है। निवासी अपनी सुविधा और दस्तावेजों के अनुसार रजिस्ट्री करा रहे हैं।
रजिस्ट्री शुरू होने के बाद सोसाइटी में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि को लेकर निवासियों ने कार्यक्रम आयोजित कर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। लोगों का कहना है कि वर्षों के संघर्ष के बाद अब उन्हें अपने घर का कानूनी मालिकाना हक मिल रहा है। टीएफएसएओए के अध्यक्ष अजय गोयल ने बताया कि रजिस्ट्री का रास्ता साफ कराने के लिए लगातार प्रयास किए गए। विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि 10 साल बाद अपने फ्लैट की रजिस्ट्री होना बेहद भावुक पल है। लंबे संघर्ष के बाद घर का कानूनी मालिकाना हक मिलने से निवासियों को संतोष मिला है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में समझौते के बाद खुला रास्ता : सोसाइटी में रजिस्ट्री का रास्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट में ओमैक्स बिल्डहोम लिमिटेड और द फॉरेस्ट स्पा अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के बीच हुए समझौते के बाद साफ हुआ। सात मई 2026 को हुए सेटलमेंट एग्रीमेंट के आधार पर हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों का संयुक्त बयान रिकॉर्ड किया था। समझौते के तहत ओमैक्स बिल्डहोम लिमिटेड ने एसोसिएशन को 15 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट और कुल 20 करोड़ रुपये के 15 पोस्ट डेटेड चेक सौंपे थे। इसके बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे बढ़ सकी। लंबे समय से चल रही कानूनी सुनवाई और कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निवासियों को अपने फ्लैट का मालिकाना हक मिलने का रास्ता साफ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
10 साल बाद अपने फ्लैट की रजिस्ट्री होना बेहद भावुक पल है। लंबे संघर्ष के बाद आज अपने घर का कानूनी मालिकाना हक मिलने से काफी संतोष है। सोसाइटी में इस उपलब्धि को लेकर कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। - अजय गोयल, एओए अध्यक्ष

हमारे साथ-साथ अब तक सोसाइटी में करीब 36 निवासियों की रजिस्ट्री हो चुकी है। हम सब लोग बेहद खुश हैं। आने वाले दिनों में बाकी लोग भी धीरे-धीरे अपनी रजिस्ट्री करवा रहे हैं। करीब 10 साल के इंतजार के बाद अब लोगों को अपने घर का मालिकाना हक मिल रहा है। - धीरज भाटिया, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed