फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Registration for eye treatment, delivery done in hospital

Noida News: रजिस्ट्रेशन आंखों के इलाज का, अस्पताल में कर दी डिलीवरी

Sun, 26 Oct 2025 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Registration for eye treatment, delivery done in hospital
बहजोई(संभल)। आंखों के अस्पताल में महिला की डिलीवरी करने के मामले का खुलासा उस समय हुआ, जबकि प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य महकमे की टीम ने मोहल्ला कृष्णा कुंज में संयुक्त रूप से एक निजी अस्पताल पर छापा मारा। इसके बाद टीम दवाइयों व कागजातों को कब्जे में कर अस्पताल के कुछ हिस्से को सील कर मौके से लौट गई।
विज्ञापन

शनिवार को शाम मुरादाबाद-आगरा हाईवे के किनारे मोहल्ला कृष्णा कुंज में क्वैक्स नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. विश्वास अग्रवाल ने नायब तहसीलदार रजत कुमार व सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के साथ हाईवे किनारे एक निजी अस्पताल पर छापा मारा।
विज्ञापन


क्वैक्स नोडल अधिकारी ने बताया कि बीते दिनों मिले शिकायतीपत्र के आधार पर निजी अस्पताल में छापा मारा गया। छापे के दौरान अस्पताल में मोहल्ला नारायण टोला निवासी एक महिला की डिलीवरी हुई मिली। जानकारी में सामने आया कि महिला की डिलीवरी 24 अक्तूबर को सुबह के समय हुई। वहीं, अस्पताल में अन्य मरीज भी भर्ती थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को अस्पताल संचालक बता रहे युवक मोहम्मद से अभिलेख देखने व जानकारी करने के बाद सामने आया कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन आंखों का इलाज करने के नाम पर है। अस्पताल के एक हिस्से में आंखों से जुड़े उपकरण व चश्मे रखे थे। कई केबिन थे। इन केबिनों पर अलग-अलग चिकित्सकों के नाम लिखे हुए थे पर मौके पर चिकित्सक नहीं मिले। अस्पताल के कुछ हिस्से को सील किया गया है। पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। वहीं, सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

----
निजी अस्पताल में अवैध रूप से संचालित मिला मेडिकल स्टोर
बहजोई। डिप्टी सीएमओ व क्वैक्स नोडल अधिकारी डॉ. विश्वास अग्रवाल ने बताया कि छापे के दौरान निजी अस्पताल में एक मेडिकल स्टोर भी मिला। बावजूद इसके, अस्पताल संचालक मेडिकल स्टोर संचालन से जुड़े अभिलेख नहीं दिखा पाया। इससे स्पष्ट है, कि निजी अस्पताल में मेडिकल स्टोर का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed