फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Register for accident insurance

दुर्घटना बीमा के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन

Fri, 10 Dec 2021 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Register for accident insurance
नूंह। श्रम विभाग हरियाणा द्वारा असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले कामगारों का ई-श्रम योजना के तहत शिविर आयोजित कर पंजीकरण किया जा रहा है। इस योजना के तहत पंजीकृत व्यक्ति का दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा निशुल्क होगा और स्थाई अंग-भंग होने पर उसे एक लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने इस संबंध में बताया कि ई-श्रम योजना के तहत असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिकों, कामगारों व स्वरोजगार जैसे निर्माण श्रमिक, खेतिहर मजदूर, दिहाड़ी मजदूर, बढ़ई, प्रवासी मजदूर, मनरेगा वर्कर्स, ऑटो चालक, आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर्स, घरेलू कामगार, दूध बेचने वाले, बिजली मिस्त्री व रेहड़ी-पटरी वाले, रिक्शा चालक, सब्जी विक्रेता, कारीगर, बुनकर, प्लम्बर, मिड-डे मील वर्कर अपना पंजीकरण करवा सकते है। उपायुक्त नेे बताया कि कामगार की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कामगार ईएसआईसी एवं ईपीएफओ का सदस्य व आयकरदाता नहीं होना चाहिए और उसके पास पंजीकरण करवाने के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं मोबाइल नंबर (जो आधार से लिंक हो) जैसे जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed