फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Refined oil was being sold by putting the logo of a well-known company

Noida News: नामी कंपनी का लोगो लगाकर बेच रहे थे रिफाइंड ऑयल

Sun, 23 Jul 2023 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Refined oil was being sold by putting the logo of a well-known company
फोटो
विज्ञापन

नामी कंपनी का लोगो लगाकर बेच रहे थे रिफाइंड ऑयल


पुलिस ने जंबोटेल टेक्नोलॉजी नामक कंपनी के नाम दर्ज की एफआईआर
मौके से रैपर, रिफाइंड और तेल समेत अन्य सामान किया गया जब्त

संवाद न्यूज़ एजेंसी
दादरी। बादलपुर पुलिस ने शनिवार को धूम मानिकपुर गांव के पास अवैध रूप से एक नामी ब्रांड का रिफाइंड और सोयाबीन तेल बनाने वाली कंपनी का खुलासा किया है। यहां से काफी मात्रा में अदाणी विमलर कंपनी के फॉर्च्यून रिफाइंड के लोगो और अन्य पैकिंग का सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने जंबोटेल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। अवैध कंपनी बंद करा दी गई है।

पुलिस ने बताया कि जंबोटेल नामी कंपनी फॉर्च्यून का लोगो लगाकर फार्च्यून प्रीमियम, कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल और फार्च्यून रिफाइंड और सोयाबीन ऑयल बना रही थी। जानकारी होने पर फॉर्च्यून रिफाइंड कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि रिशु मिश्रा ने इसकी शिकायत पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार को पुलिस जांच करने जंबोटेल कंपनी पहुंची। यहां कर्मचारी राजबीर, रजनीश और अभिमन्यु समेत अन्य काम कर रहे थे। पुलिस को यहां से 37 फॉर्च्यूनर रिफाइंड, सोयाबीन ऑयल एक लीटर पैकिंग और 126 बोतल फॉर्च्यूनर कच्ची घानी और बिना ढक्कन की 16 बोतल सरसों का तेल मिला है। सभी बोतलों पर अदाणी विमलर कंपनी का लोगो लगा था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed