फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Refcold India 2025 exhibition opens in Delhi

Noida News: दिल्ली में रेफकोल्ड इंडिया 2025 प्रदर्शनी का आगाज

Thu, 18 Sep 2025 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Refcold India 2025 exhibition opens in Delhi
-200 से अधिक देशी-विदेशी कंपनियां होंगी शामिल
विज्ञापन

-विशेषज्ञ बोले, नई तकनीक से कोल्ड चेन होगी मजबूत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण एशिया की प्रमुख रेफ्रिजरेशन और कोल्ड चेन प्रदर्शनी, रेफकोल्ड इंडिया 2025 का 8वां संस्करण 18 सितंबर से भारत मंडपम, प्रगति मैदान में शुरू हुआ। आईएसएचआरएई और इन्फॉर्मा मार्केट्स द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय आयोजन में 200 से अधिक कंपनियां और नेपाल, श्रीलंका, मिडिल ईस्ट, दक्षिण अफ्रीका व केन्या के प्रतिनिधि शामिल हैं।

कोल्ड चेन सेक्टर, जिसे सनराइज सेक्टर कहा जाता है, भारतीय अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस दौरान नई तकनीकि के जरिए कोल्ड चेन को मजबूत किए जाने का लक्ष्य है। विशेषज्ञों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वर्तमान में 20 फीसदी अन्न खेतों से आपकी थाली तक पहुंचते समय खराब हो जाता है। कोल्ड चेन को मजबूती मिलने से इसे कम किया जा सकेगा जो हमारे उत्पादन और निर्यात को भी बढ़त देगा। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार में तेजी से यह सेक्टर अपनी जगह ले रहा है।
विज्ञापन

2024 में 10.5 अरब डॉलर का यह बाजार 2033 तक 74.5 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। प्रदर्शनी में कोपलैंड, डाइकिन, डनफोस, करियर ट्रांसिकोल्ड जैसी कंपनियां नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन कर रही हैं। इसमें कोल्ड स्टोरेज, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा दक्षता और डिजिटल समाधानों पर चर्चाएं हो रही हैं। इन्फॉर्मा मार्केट्स के योगेश मुद्रास ने कहा कि यह आयोजन उद्योग और सरकार को जोड़ता है। रेफकोल्ड के संयोजक आशीष गुप्ता ने बताया कि भारत में कोल्ड स्टोरेज की 32-35 मिलियन टन क्षमता है, लेकिन पैक-हाउस और रीफर वाहनों की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed