फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Red light on, vehicle off campaign from today to stop pollution

Noida News: प्रदूषण रोकने के लिए रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान आज से

Wed, 25 Oct 2023 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 09:08 PM IST
विज्ञापन
Red light on, vehicle off campaign from today to stop pollution
आईटीओ चौराहे से होगी शुरुआत, फिर बाराखंबा, चंदगीराम अखाड़ा और अन्य जगहों पर चलेगा
विज्ञापन

---------
09 प्रतिशत अधिक प्रदूषण फैलता है रेडलाइट पर इंजन बंद न होने से

03 नवंबर को स्कूलों में बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चलेगा
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी के लोगों को प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान बृहस्पतिवार को आईटीओ चौराहे से शुरू होगा। इस बार अभियान जनता की भागीदारी से चलेगा। 28 को बाराखंभा व 30 अक्तूबर को चंदगीराम अखाड़ा चौराहा और दो नवंबर को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में इसे चलाया जाएगा।


बुधवार को पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि इस बार आईटीओ चौराहे से अभियान की शुरुआत होगी। तीन नवंबर को 2000 इको क्लबों के माध्यम से स्कूलों में बच्चों के बीच जागरूकता अभियान भी चलेगा। वर्ष 2020 में रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान को शुरू किया गया था। इसका आधार देश के अलग-अलग हिस्से में किए गए अध्ययन को बनाया गया। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत औद्योगिक अनुसंधान परिषद व केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने वर्ष 2019 में अध्ययन किया था। इसके मुताबिक रेडलाइट पर गाड़ियों के इंजन बंद न होने से नौ प्रतिशत अधिक प्रदूषण फैलता है।
विज्ञापन


गोपाल राय ने कहा कि सुबह लोग गाड़ी लेकर निकलते हैं तो शाम को घर पहुंचने तक 10 से 12 रेडलाइट से गुजरते हैं। इन चौराहों पर गाड़ी का इंजन चालू रखते हैं। इससे 25 से 30 मिनट बेकार में ही पेट्रोल-डीजल जलता है। अभियान का उद्देश्य यही है कि इस आदत को बदला जाए, ताकि लोग वाहनों के इंजन को रेडलाइट पर बंद कर दें। सर्दियों में दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बहुत ही चिंताजनक हो जाती है। आप सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए 15 सूत्री कार्यक्रम बनाकर युद्धस्तर पर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed