फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Record death of 15 people in 24 hours due to infection

24 घंटे में रिकॉर्ड 15 लोगों की संक्रमण से मौत

Tue, 27 Apr 2021 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Record death of 15 people in 24 hours due to infection
ग्रेटर नोएडा। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 15 लोगों की मौत हो गई। यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। संक्रमितों को अलग-अलग अस्पतालों में मौत हुई है। इससे पहले 22 अप्रैल को 11 लोगों की मौत हुई थी। अब तक 169 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। अप्रैल में अब तक सबसे अधिक मौत हुई हैं। वहीं, सोमवार को 655 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारी समरजीत सिंह (48) की कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमितों की मेट्रो, जिम्स, शारदा और सूर्या आदि अस्पतालों में मौत हुई है। किस अस्पताल में कितनी मौत हुई हैं, इसके बारे में अस्पताल प्रशासन ज्यादा जानकारी नहीं दे रहा है। 15 में से 12 को कोरोना और अन्य गंभीर बीमारी भी थी। प्राधिकरण के कर्मचारी समरजीत सिंह प्रयागराज के पास के रहने वाले थे। उनकी मौत से अन्य कर्मियों भी दहशत है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल में सबसे अधिक मरीज मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में 655 नए मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें बड़ी संख्या में मरीज होम आइसोलेशन में हैं। रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में ठीक होने पर 406 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल 30176 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में 6300 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, 3502 संदिग्ध लोगों की जांच की गई थी। अब तक कुल 9,25,753 संदिग्धों की जांच हो चुकी है। जांच के साथ लोगों का सीटी स्कैन भी कराया जा रहा है, ताकि संक्रमण का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed