फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Record 172 Corona Positive

एक दिन में रिकॉर्ड 172 संक्रमित, एक की मौत

Fri, 10 Jul 2020 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Record 172 Corona Positive
एक दिन में रिकॉर्ड 172 संक्रमित, एएसआई की मौत
विज्ञापन

नोएडा। जिले में एक ही दिन में रिकॉर्ड 172 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए। बृहस्पतिवार को पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3178 हो गई। राज्य सर्विलांस कार्यालय के आंकड़ों में एक मौत भी दर्ज की गई। हालांकि, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है। बताया गया है कि नोएडा निवासी दिल्ली पुलिस के एक एएसआई की दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी जा रही थी। हालत अधिक बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। उनकी नियुक्ति स्पेशल ब्रांच में थी, लेकिन उन्हेें मोटर ट्रांसपोर्ट सेक्शन से संबद्ध कर लिया गया था। परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी है। बेटी नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत है।

वहीं, बृहस्पतिवार को सामने आए आंकड़ों में 125 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। अब इनकी संख्या 2136 हो गई है। शारदा अस्पताल से बृहस्पतिवार को 5 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। प्रवक्ता डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि अभी कुल 128 मरीज भर्ती हैं। 14 बृहस्पतिवार को भर्ती किए गए हैं। 6 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। जिले भर में 1011 मरीज अभी भी विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 31 हो गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज कुशवाहा ने बताया कि मौत के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed