फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Received a message of help from a friend's phone and sent 46000

Noida News: दोस्त के फोन से आया मदद का संदेश और भेज दिए 46000

Sat, 08 Nov 2025 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
Received a message of help from a friend's phone and sent 46000
दोस्त के फोन से आया मदद का संदेश और भेज दिए 46000
विज्ञापन

पीड़ित ने नॉलेज पार्क थाने में दर्ज कराया साइबर ठगी का मुकदमा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाने में एक व्यक्ति ने 46 हजार रुपये ठगने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि साइबर ठग ने उनकी जानने वाली महिला डॉक्टर का फोन हैक कर संदेश भेजकर जरूरी मदद मांगी। जिस पर पीड़ित ने 46 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए, जब फिर से संदेश आया तो ठगी का पता चला।

सेक्टर जीटा वन स्थित एटीएस डोलसे में रहने वाले सुमित ने मामला दर्ज कराकर पुलिस को बताया कि 17 सितंबर को अपने कार्यालय में काम कर रहे थे। तभी मोबाइल पर जानने वाली महिला डॉक्टर शैलप्रिया के नंबर से व्हाट्सएप पर संदेश आया। जिसमें बेहद जरूरी पैसों की बात लिखकर मांग की गई। संदेश पर यकीन कर उसे 46 हजार रुपये यूपीआई से ट्रांसफर कर दिए। मोबाइल पर आए संदेश में पैसे भेजने के लिए दूसरा नंबर दिया गया था, पैसे भेजने के बाद फिर संदेश आया। उसमें और पैसों की मांग की गई। शक होने पर उसने पता किया तो पता चला कि डॉक्टर के नंबर से अन्य को भी पैसों की मदद का संदेश भेजा गया है। पीड़ित ने ऑनलाइन साइबर सेल में मामला दर्ज कराया। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed