फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Real freedom is when every eligible person in the district gets the benefit of the schemes: DM

असली स्वतंत्रता तब, जब जिले के प्रत्येक पात्र को योजनाओं का लाभ मिले : डीएम

Sat, 04 Oct 2025 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 04 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Real freedom is when every eligible person in the district gets the benefit of the schemes: DM
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे कलक्ट्रेट भवन में जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमारे देश को सत्य व अहिंसा का मार्ग अपनाकर आजाद कराया था।
विज्ञापन

उन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई में टीम भावना से काम किया था तथा हमें आजादी दिलाई। हम सभी को टीम भावना के साथ कार्य करना चाहिए। असली स्वतंत्रता तभी है जब जनपद के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले। डीएम ने कहा कि हम लोग यह प्रयास करें कि इन महापुरुषों की ओर से जो भी संदेश दिया है उससे सीख ले तथा उनके बताए मार्ग पर चलेंगे तो निश्चय ही जनपद पिछड़े जनपद की श्रेणी से निकलकर अग्रणी जनपद बनेगा।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री ने हरित क्रांति और श्वेत क्रांति की शुरुआत की। जय जवान जय किसान का नारा दिया। हमारे जनपद में भी इसी नारे की आवश्यकता है। हमारा जनपद कृषि आधारित जनपद है। 2.5 लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर आकांक्षी जनपद है सभी मिलकर कार्य करे जिससे जनपद को अग्रणी जनपद बनाया जा सके। इस दौरान एडीएम गौरव श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) शशांक शेखर राय, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार, अधिवक्ता सत्यदेव सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन प्रेमसागर चौधरी ने किया। इसके बाद डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने सीएमएस डाॅ. एके झा के साथ जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed