फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ravi kana

Noida News: रवि काना ने जेल प्रशासन से मांगा टूथपेस्ट और ब्रश

Tue, 30 Apr 2024 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
ravi kana
रवि काना ने जेल प्रशासन से मांगा टूथपेस्ट और ब्रश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला जेल में गैंगस्टर रवि काना की सुरक्षा को लेकर पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिस उच्च सुरक्षा सेल में रखा गया है, वहां पर किसी का भी आना-जाना नहीं है। हालांकि सेल में रहने के कारण दिनभर वह परेशान रहता है और टहलता रहता है। मंगलवार को उसने जेल प्रशासन से टूथ पेस्ट और ब्रश की मांग की।
दरअसल, स्क्रैप माफिया रवि काना ने अदालत के समक्ष अपनी जान को खतरा बताया था और कहा था कि सुंदर भाटी गैंग के लोग जेल में बंद है। इससे उसे जेल में भी खतरा है। इसलिए अब जेल प्रशासन ने उसे उच्च सुरक्षा सेल में रखा है और वहां पर किसी भी बंदी का आना जाना नहीं होता है। केवल सुरक्षाकर्मी ही वहां पर आ जा सकते हैं। उधर, जेल प्रशासन का कहना है कि रवि ने टूथ पेस्ट और ब्रश मांगा था। उसे वह मुहैया करा दिया गया है।
विज्ञापन

---------------
काजल के साथ रहने की नहीं की कोई मांग

ग्रेटर नोएडा। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कहा गया है कि रवि काना ने अपनी पार्टनर काजल झा को अपने साथ रखने की मांग की है। जब इस संबंध में जेल प्रशासन से जानकारी की तो उन्होंने इस तरह की किसी मांग से साफ इन्कार कर दिया है। जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह का कहना है कि रवि की ओर से इस तरह की कोई मांग नहीं की गई है। इसके अलावा इस तरह का कोई प्रावधान भी नहीं है और यह कोरी अफवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed