फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ration is being given to the ration dealers by adding the weight of the sack

Noida News: बोरी का वजन जोड़कर कोटेदारों को दिया जा रहा राशन

Mon, 20 Oct 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ration is being given to the ration dealers by adding the weight of the sack
कुड़वार। सरकारी राशन की दुकान पर 50 किलो क्षमता की जूट की बोरी में कोटेदारों को दिए जाने वाले राशन में प्रति बोरी 580 ग्राम की घटतौली की जा रही है। बोरी का वजन जोड़कर तौल किए जाने से ऐसा हो रहा है। कोटेदारों का आरोप है कि 100 बोरी राशन में करीब 50 किलो राशन कम मिल रहा है।
विज्ञापन

कोटेदार संघ के कुड़वार ब्लॉक अध्यक्ष असरार अहमद ने बताया कि कुड़वार विकास खंड में 77 राशन की दुकानें संचालित हैं। यहां पर पात्र गृहस्थी व अंत्योदय मिलाकर कुल 38,684 कार्डधारक हैं। पात्र गृहस्थी के 31,334, अंत्योदय के 7,350 कार्ड धारक हैं। कुल लाभार्थियों की संख्या 1,57,452 है। 50 क्षमता की जूट की बोरी का वजन करीब 580 ग्राम होता है। ऐसे में बोरी के साथ तौलने पर 50 किलो 580 ग्राम राशन दिया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। इससे वितरण के समय राशन की मात्रा कम हो जा रही है। पिछली 10 अक्तूबर से राशन वितरण का काम चल रहा है। 25 अक्तूबर तक राशन वितरण करने के निर्देश हैं। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से कोटेदारों को राशन वितरण में समस्या झेलनी पड़ रही है। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि कोटेदारों की शिकायत सही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर कुछ नहीं किया जा सकता है। उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed