{"_id":"626d6be4039b550fe654b136","slug":"ration-for-the-month-of-april-was-not-given-to-the-villagers-the-depot-holder-was-accused-of-getting-thumbs-up-demanding-action-by-complaining-to-the-deputy-commissioner-mewat-news-noi6459164183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को नहीं दिया अप्रैल माह का राशन, डिपो होल्डर पर अंगूठे लगवाने का आरोप, उपायुक्त को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को नहीं दिया अप्रैल माह का राशन, डिपो होल्डर पर अंगूठे लगवाने का आरोप, उपायुक्त को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
राशन नहीं मिलने पर रोष प्रकट करते ग्रामीण महिलाएं।
- फोटो : Mewat
नूंह। गांव माहोन और जाजुका में राशन वितरण में अनियमितता के बाद शनिवार को खंड के गांव महरौला की तकिया कॉलोनी में डिपो होल्डर द्वारा अप्रैल माह का राशन वितरित नहीं किया गया, जिससे नाराज ग्रामीणों ने जिला सचिवालय में उपायुक्त अजय कुमार को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीण मुबारिक के अलावा मिसकीना, सलमा, रहीमन, गोसिया, साजिदा, साबरा ने बताया कि उनके गांव में कई माह से खोड़ बसई गांव के डिपो होल्डर द्वारा राशन बांटा जा रहा है। लेकिन, उनको डबल राशन का लाभ नहीं मिल रहा है। डिपो होल्डर द्वारा उनसे अंगूठे के निशान हर महीने लगवाए जाते हैं, लेकिन राशन अधिकारियों से मिलकर खुर्द बुर्द किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह बीपीएल और गरीब श्रेणी के परिवार से संबंध रखते हैं। डिपो होल्डर दबंग है, जोकि पूरा राशन नहीं देता है। अगर कोई ग्रामीण उनसे डबल राशन की कहता है तो वह सीधे उन्हें राशन नहीं देने की धमकी देकर वितरण बंद कर देता है। इस कारण सभी अब परेशान हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को अप्रैल महीने का आखिरी दिन होने के कारण डिपो होल्डर ने उनके अंगूठा लगवा लिए, लेकिन राशन देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने इस बारे में विभाग के इंस्पेक्टर अजीज को समस्या से अवगत कराया। उन्होंने ने भी उनकी बात को अनसुना कर दिया, जिससे अब उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। इसलिए उन्होंने उपायुक्त से इस बारे में उचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि वह शनिवार को पूरे दिन डिपो होल्डर के चक्कर काटने को मजबूर रहे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। अह उन्होंने उपायुक्त से सख्त से सख्त कदम उठाने की मांग की। ग्रामीणों ने लगातार राशन मामले में आ रही धांधली को लेकर सीएम फ्लाइंग व विजिलेंस से भी जांच कराने की मांग की।
खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नहीं उठाते फोन
ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में कई बार जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अनिल कालरा को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को नजरअंदाज कर फोन को रिसीव नहीं किया, जिससे उनसे बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
कड़ी कार्रवाई करेंगे : नगराधीश
नगराधीश रणबीर सिंह ने कहा कि जल्द ही इस बारे में जानकारी लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गरीबों के हकों को हड़पने नहीं दिया जाएगा।