{"_id":"5efb964f8ebc3ea066651511","slug":"rape-with-women-grnoida-news-noi5204427135","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ फूंक का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ फूंक का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़ फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज
रबूपुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़ फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाज के बहाने आरोपी उसे जंगल में ले गया। फिर भभूत के बहाने राख में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को दे दिया। बेहोश होने पर उसके साथ वारदात की। मामला सोमवार का है। आलाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, एक युवक पत्नी के साथ सोमवार को थाने पहुंचा। उसने बताया कि छह माह पहले उसकी शादी हुई थी। तब से उसकी पत्नी बीमार रह रही थी। युवक को किसी ने बताया कि पत्नी पर भूत प्रेत का साया है और पास के गांव में एक भगत इलाज करते हैं। जिसके बाद सोमवार सुबह युवक अपनी पत्नी को लेकर आरोपी पप्पन के पास पहुंचा। जहां पप्पन ने दोनों को राख खाने को दिया। दोनों बेहोश हो गए। होश में आने पर देखा तो पत्नी के शरीर पर कपड़े नहीं थे। पीड़ित तुरंत पत्नी को लेकर रबूपुरा थाने पहुंच गया। काफी देर तक वह पुलिस वालों से केस दर्ज करने की मांग करता रहा। लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।