{"_id":"669bbfec43a8d7528709d72c","slug":"rape-of-seven-year-old-innocent-girl-after-entering-the-house-noida-news-c-340-1-del1011-54952-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घर में घुसकर सात साल की मासूम से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घर में घुसकर सात साल की मासूम से दुष्कर्म
विज्ञापन
नंदनगरी में तीन साल के भाई के सामने दिया वारदात को अंजाम
मां घर पहुंची तो दरवाजा खटखटाते ही आरोपी वहां से भागने लगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नंदनगरी में सात साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 17 जुलाई को पिता काम पर गए हुए थे। मां तीन साल के बेटे व सात साल की बेटी को घर पर छोड़कर बाजार गई थी। मौका पाकर पड़ोसी युवक जबरन घर में घुसा और जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। इस बीच मां घर पर पहुंच गई। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही आरोपी वहां से भागने लगा, लेकिन मां ने लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान सौरभ ऋषि (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म के अलावा अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल बेरोजगार है और किराए पर रहता है। 17 जुलाई को मासूम का पिता काम पर था। इस बीच मां बच्चों को घर में अकेला छोड़कर बाजार सामान लेने के लिए चली गई थी।