{"_id":"611a83068ebc3e42b948deb6","slug":"rape-case-mewat-news-noi5994269110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। उपमंडल के एक गांव में दो युवकों द्वारा 14 वर्षीय नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। तावडू सदर थाना पुलिस ने इस मामले में इन युवकों सहित सात नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पीड़िता के पिता ने बताया कि 14 अगस्त को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। उस दौरान घर में नाबालिग अपनी मां के साथ थी। आरोप है कि शाम को करीब 8 बजे जब उसकी पत्नी मां को खाना देने गई थी तभी नाबालिग को अकेला पाकर सलीम और हासिद घर में घुस आए। किशोरी का मुंह दबाकर जबरन चारा के घर में खींच कर ले गए। जहां पर दोनों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। थोड़ी देर बाद नाबालिग की चीख पुकार की आवाज सुनकर वह पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। वहीं आरोपियों के परिजन आसू, साकिर, समीम, इलियास, हाकम व अन्य मौके पर आ गए। वे आरोपियों को छुड़ाकर ले गए और रिपोर्ट करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
जांच अधिकारी रजमा देवी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर उपरोक्त सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित नाबालिग का बयान दर्ज कर लिया है। मेडिकल कराकर बाल कल्याण समिति में पेश कर काउंसलिंग कराई गई है।