फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rape case convict gets 20 years jail

दुष्कर्म मामले के दोषी को 20 साल की सजा

Thu, 24 Feb 2022 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Rape case convict gets 20 years jail
नूंह। लगभग आठ साल पुराने एक दुष्कर्म के मामले में नूंह की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजय शर्मा की अदालत ने एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए 20 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत की तरफ से दोषी के खिलाफ एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न देने की सूरत में दोषी को एक महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। इस मामले में साल 2016 में एक अन्य आरोपी को भी सजा हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मई 2014 को पुन्हाना थाना अंतर्गत एक गांव में दो आरोपितों द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित लड़की के पिता ने बताया की घटना के दिन वह सुबह साढ़े चार बजे उठकर नमाज पढ़ने के लिए गया हुआ था। उसकी 16 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। वह उठकर पशुओं के लिए चारा डालने का काम करने लगी। जैसे ही वह पशुओं के लिए भूसा निकालने के लिए कमरे में घुसी पीछे से दो आरोपितों ने उसे दबोच लिया। दोनों आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित लड़की ने पिता के लौटने पर यह बात बताई। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मनीष उर्फ फैजल तथा मुरसलिम के खिलाफ आईपीसी की धारा 376डी तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4/14 के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपित मनीष उर्फ फैजल को पहले गिरफ्तार कर लिया गया। जिसका केस माननीय अदालत शशि चौहान की अदालत में चला। उसे साल 2016 में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। मौजूदा मामले में भी पुलिस ने आरोपी को साल 2018 में गिरफ्तार किया। फाइल पर आए साक्ष्य तथा गवाहों के बयान के आधार पर अतिरिक्त सेशन जज संजय कुमार शर्मा ने आरोपी मुरसलिम को दोषी ठहराया। बृहस्पतिवार को अदालत ने दोषी को 20 साल कैद तथा एक लाख के जुर्माने की सजा सुनाई। पुलिस ने दोषी को भोंडसी जेल पहले ही भेज दिया है। वहीं काफी समय बाद मामले में न्याय मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed