{"_id":"67b9d76fc5e1136b560dd698","slug":"rao-tula-ram-hospital-will-be-rejuvenated-by-the-first-week-of-april-noida-news-c-340-1-del1004-80911-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अप्रैल के पहले सप्ताह तक होगा राव तुला राम अस्पताल का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अप्रैल के पहले सप्ताह तक होगा राव तुला राम अस्पताल का कायाकल्प
विज्ञापन
सांसद के साथ अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, कई खामियां मिलीं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के जाफरपुर स्थित राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल का अप्रैल के पहले सप्ताह तक कायाकल्प हो जाएगा। अस्पताल में बिस्तर बढ़ाने, सुविधाओं को अपग्रेड करने, नई सुविधाओं को शुरू करने सहित दूसरी सुविधाओं के विस्तार के लिए नए भवन का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन कई कारणों से यह अभी तक शुरू नहीं हो पाया।
शनिवार को पश्चिमी दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत की मांग पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें कई प्रकार की खामियां नजर आईं। स्टाफ ने जानकारी दी कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मशीन लंबे समय से खराब है। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीएल चौधरी को तीन माह में अस्पताल को अपग्रेड करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि साल 2019 में अस्पताल का काम शुरू हुआ था। 2020 में इस काम को खत्म हो जाना चाहिए था, लेकिन 2025 तक काम पूरा नहीं हो पाया। इस अस्पताल से 20 लाख आबादी को सुविधा मिलती है। दिल्ली के अस्पतालों की खस्ता हालत को जल्द सुधारने की दिशा में काम किया जाएगा। साथ ही, जिन सुविधाओं का अभाव है, उन्हें दूर किया जाएगा। मोहल्ला क्लीनिक की जांच के लिए पहले ही आदेश दे दिए गए हैं। जल्द रिपोर्ट आएगी जिसके आधार पर कार्रवाई होगी। आयुष्मान योजना को लेकर कैबिनेट प्रस्ताव पास कर चुकी है, उम्मीद है कि जल्द ही योजना लागू होगी।
मिलेंगी दूसरी सुविधाएं
अस्पताल के नए भवन के री-डेवलपमेंट का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में सेवाएं शुरू हो जाएंगी। मौजूदा समय में अस्पताल 100 बेड का हैं। री-डेवलपमेंट के बाद यहां 300 से अधिक बेड की सुविधा होगी। नया ब्लड बैंक, आईसीयू सहित दूसरी जरूरी सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
आप सरकार ने कोई काम नहीं किया : कमलजीत
सांसद कमलजीत सहरावत ने आतिशी के पत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 साल में आप सरकार ने कोई काम नहीं किया था। उनकी सरकार में दिल्ली के काम प्रभावित हुए। राव तुला राम अस्पताल भाजपा की सरकार में बना। उसके बाद से इसमें सुविधाएं नहीं बढ़ पाईं। आज तक यहां पर किसी तरह की सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ। न ब्लड बैंक बना, न ही आईसीयू या कोई भी सुविधा का विस्तार हो पाया। सांसद निधि से अस्पताल के लिए जल्द ही एक एंबुलेंस खरीदी जाएगी।