{"_id":"68ee2a39edd738276700e8cb","slug":"rampur-library-to-be-expanded-with-rs-32-lakh-na-news-c-178-1-ssml1032-146109-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रामपुर में 32 लाख से पुस्तकालय का होगा विस्तारीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रामपुर में 32 लाख से पुस्तकालय का होगा विस्तारीकरण
विज्ञापन
तहसील पुस्तकालय रामपुर का जल्द होगा विस्तारीकरण, हजारों युवाओं को मिलेगा लाभ। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास की बात : उपायुक्त से राशि मंजूर, 2.66 लाख की पुस्तकें पहुंचीं, बैठने और अन्य सुविधाएं भी बढ़ेंगी
3500 से अधिक युवा पुस्तकालय में पंजीकृत
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर।
रामपुर के पुस्तकालय का विस्तारीकरण होगा। इस पर 32 लाख रुपये की लागत आएगी। यह राशि उपायुक्त से मंजूर हो चुकी है। रामपुर के पुराने बस अड्डे के पास स्थित तहसील पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह खुशी की खबर है। अब पुस्तकालय में जल्द बैठने की सुविधाओं को विस्तार होगा। साथ ही मूलभूत सुविधाएं भी पूरी होंगी। उपायुक्त शिमला से मंजूर राशि में करीब 2.66 लाख रुपये से पुस्तकें खरीदीं की जा चुकी हैं। इनमें प्रतियोगी परीक्षाओं, नीट, जेईई, पीएससी समेत अन्य पुस्तकें शामिल हैं। वर्ष 2017 में तहसील पुस्तकालय खोला गया था। वर्तमान में पुस्तकालय में 3500 से अधिक विद्यार्थी और युवा पंजीकृत हो चुके हैं। पुस्तकालय में बैठने और सुविधाओं की कमी है। वर्तमान में यहां केवल 130 लोगों के बैठने की ही क्षमता है, जो विद्यार्थियों की पंजीकृत संख्या से कई गुना कम है। पुस्तकालय में शिमला, कुल्लू, किन्नौर और साथ लगते जिलों के सैकड़ों युवा पढ़ाई करने पहुंचते हैं, लेकिन बैठने की उचित सुविधा न होने से परेशान होना पड़ता है। अब जल्द पुस्तकालय का कायाकल्प होगा। प्रस्तावित राशि से पुस्तकालय भवन के ऊपर दूसरी मंजिल में जिम हॉल का निर्माण होगा। इसके अलावा पहली मंजिल पर जिम का पुस्तकालय में रूपांतरण, पुस्तकालय के लिए पुस्तकें, पत्रिकाएं, बाहर बैठने के लिए बैंच और मेज उपलब्ध होंगे। इसके अलावा दो अध्ययन कक्षों की लकड़ी की पैनलिंग, पहली मंजिल के लिए बैठने की कुर्सियां और मेज, भंडारण और चार्जिंग रैक, 2 केवीए और 3 केवीए यूपीएस समेत मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। संवाद
तहसील पुस्तकालय के विस्तारीकरण के लिए 32 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। प्रस्तावित बजट नगर परिषद को भेज दिया गया है। जल्द ही कार्य शुरू होगा। पुस्तकालय में पढ़ने वाले युवाओं और विद्यार्थियों को जल्द आधुनिक सुविधाएं और बैठने की सुविधा मिलेगी। -हर्ष अमरेंद्र सिंह, एसडीएम रामपुर