Ramcharitmanas Controversy: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से आहत सपा नेता नवीन दुबे ने दिया पार्टी से इस्तीफा
उन्होंने बताया कि उनके इस्तीफे के बाद उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी सपा से अपना इस्तीफा दे दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के नेता नवीन दुबे ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की सक्रिय सदस्यता, सामान्य सदस्यता सभी का त्याग कर दिया है। इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है।
उन्होंने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिस तरह की टिप्पणी रामचरितमानस व प्रभु श्रीराम पर की हैं, रामचरितमानस की प्रतियां जलाईं, उसके विपरीत सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी से बाहर करने के बजाए पार्टी का महासचिव बना दिया। इससे स्पष्ट है कि समाजवादी पार्टी में श्रीराम का अनादर करने वालों का सम्मान है। उन्होंने बताया कि उनके इस्तीफे के बाद उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी सपा से अपना इस्तीफा दे दिया है।