फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ramagya and Kothari won matches in the inter-school tournament.

Noida News: इंटर स्कूल टूर्नामेंट में रामाज्ञा व कोठारी ने जीते मैच

Thu, 01 Oct 2026 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Ramagya and Kothari won matches in the inter-school tournament.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ओमेगा-2 स्थित ग्रेटर वैली स्कूल में चल रही तीसरी चैंपियन चैलेंज इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कोठारी अंडर-14 ने गौड़ इंटरनेशनल स्कूल यमुना सिटी को आठ विकेट से हरा दिया। दूसरे मैच में रामाज्ञा स्कूल वेस्ट ने हेरिटेज एक्सपीरियंशियल लर्निंग स्कूल को 58 रन से हराया।
विज्ञापन


15 ओवर के पहले मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए गौड़ स्कूल 56 रन पर ही सिमट गई। कोठारी से राघव व किशन ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। जवाब में कोठारी ने दो विकेट पर 58 रन बना लिए। शिव्यांश गिरि ने 25 रन की नाबाद पारी खेली। किशन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में बल्लेबाजी करते हुए रामाज्ञा स्कूल ने सात विकेट पर 137 रन बनाए। मौलिक ने 45 रन और विवान गुप्ता ने 34 रन की पारी खेली।हेरिटेज से नक्ष मित्तल ने तीन विकेट लिए। जवाब में हेरिटेज ने नौ विकेट पर 75 रन ही बना सकी। रामाज्ञा से काव्य सिंह ने तीन और विवान गुप्ता ने एक विकेट हासिल किया। विवान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed