{"_id":"69ce600b107c6a017f08bba4","slug":"rally-in-jewar-danaur-importance-of-educarally-in-jewar-danaur-importance-of-education-explainedtion-explained-noida-news-c-491-1-gnd1001-5554-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेवर-दनकौर में रैली, शिक्षा का महत्व बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेवर-दनकौर में रैली, शिक्षा का महत्व बताया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान के तहत जेवर और दनकौर ब्लॉक में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और ‘हर बच्चा स्कूल जाए’ व ‘सब पढ़ें, सब बढ़ें जैसे नारों के साथ लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। शिक्षकों ने क्षेत्र में घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई का महत्व बताया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी समेत शिक्षक एवं अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी राशिद खान ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करना है। शिक्षकों की टीमें लगातार क्षेत्र में जाकर अभिभावकों से संपर्क कर रहीं हैं, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।