फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rally held in Syalde demanding road improvement, sloganeering

Noida News: स्याल्दे में सड़क सुधार की मांग के लिए निकाली रैली, नारेबाजी की

Tue, 28 Oct 2025 12:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 28 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rally held in Syalde demanding road improvement, sloganeering
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। लंबे समय से बदहाल डोटियाल–बाजखेत-नैल-कमान-चंपानगर सड़क के डामरीकरण और चौड़ीकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।
विज्ञापन

सोमवार को लमखा बैंड से एक विशाल रैली निकाली गई जो नारेबाजी के साथ डोटियाल बाजार में पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन के सदस्य शामिल रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने खराब सड़क की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वर्षों से इस मार्ग के सुधार के आश्वासन तो मिले लेकिन कार्य शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

खराब सड़क के कारण स्थानीय जनता, स्कूली बच्चों, मरीजों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रैली के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जेई लोक निर्माण विभाग महेंद्र भोज के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और राज्य केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में सड़क का शीघ्र डामरीकरण और चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में धनगढ़ी पुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील टम्टा, राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र सिंह, देव सिंह रावत, प्रताप आर्य, भूपाल रावत, सतीश टम्टा, चंद्र शेखर, प्रताप लोहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed