{"_id":"64f0ee94ec734c7cea09d4b6","slug":"rakhi-festival-was-spectacular-there-was-a-lot-of-activity-noida-news-c-1-gnd1002-872505-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शानदार रहा राखी उत्सव, खूब दिखी चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शानदार रहा राखी उत्सव, खूब दिखी चहल-पहल
विज्ञापन
शानदार रहा राखी उत्सव, खूब दिखी चहल-पहल
- बाजारों में भी खासा भीड़ रही, सजी रहीं राखी की दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर भर में बृहस्पतिवार को भी रक्षाबंधन मनाया गया। दो दिन रहे शुभ मुहूर्त पर शहरवासियों की आवाजाही से सड़कों पर अधिक चहल-पहल रही। बाजारों में भी खासा भीड़ रही। सेक्टरों व सोसाइटियों में भी राखियों की छोटी-छोटी दुकानें लगी रहीं। कई संगठन व कार्यालयों में मिठाइयां बांटी गईं।
इस बार भी रक्षाबंधन पर हिन्दू-मुस्लिम सौहार्द देखने को मिला। शहर की रानी कर्णवती ने अपने मुस्लिम भाई हुमायूं को राखी बांधी। इधर सपा नेता व वकील हाजी अजलाल बर्नी की कलाई पर उनकी मुंह बोली बहन सीमा चतुर्वेदी ने राखी बांधी। सीमा बताती हैं कि वह पिछले 25 सालों से अजलाल भाई को राखी बांधती आ रही हैं। हाजी अजलाल बर्नी के पुत्र सपा नेता कुंवर बिलाल बर्नी ने बताया कि हम सीमा बुआ को अपनी सगी बुआ और उनके पति सुनील चतुर्वेदी को फूफा के समान महत्व देते हैं। दुख-सुख में हमेशा से साथ रहते हैं।
-- -- -- -
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद
त्योहार के मौके पर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया। बस स्टेंड, बाजार, ऑटो स्टैंड आदि जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई।
विज्ञापन
-- -- -- -
सोशल मीडिया पर भी छाई राखी
लोगों ने रक्षाबंधन के खास पलों को कैमरे में कैद करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया। कोई बहन भाई को राखी बांधते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर रही थी, तो किसी ने परिवार के साथ त्योहार को मनाते फोटो शेयर किया।