फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   rajender agrwal listen poeple problem

मुख्यसचिव का दौरा

Mon, 04 Jan 2021 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
rajender agrwal listen poeple problem
सेक्टर-105 में चौपाल लगाकर मुख्य सचिव ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

नएडा। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश राजेंद्र कुमार तिवारी और प्राधिकरण की सीईओ रितु महेश्वरी ने रविवार को सेक्टर-105 में चौपाल लगाकर निवासियों की समस्याएं सुनीं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को एक सप्ताह में समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नोएडा प्राधिकरण समेत कई एजेंसियां शहर को विकसित करने में जुटी हैं, लेकिन जब तक आम लोगों का सहयोग नहीं होगा स्वच्छता का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। ऐसे में निवासियों को शपथ लेकर इस दिशा में काम करना होगा। ताकि शहर स्वच्छता श्रेणी में नंबर वन बन सके।
फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा एवं महासचिव केके जैन ने शहरवासियों की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने बताया कि निवासियों को आज तक पीने के लिए साफ और पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया। एक सेंटर बनाकर आरओ प्लांट के माध्यम से घरों में पानी की सप्लाई कराई जाए। उन्होंने लावारिस कुत्तों की समस्या भी बताई। उनका कहना था कि रोज किसी न किसी सेक्टर में कुत्ते 2-4 लोगों को काटते हैं। नसबंदी के लिए दो एजेंसी काम कर रही हैं, जो कि पर्याप्त नहीं है। लावारिस कुत्तों के लिए शहर में शेल्टर होम बनाए जाएं। फोनरवा ने आरडब्ल्यूए के अधिकारों को बढ़ाने की भी मांग की। साथ ही कहा कि नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में लैंड को फ्री होल्ड करने का प्रस्ताव अंतिम स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेजा गया था, लेकिन अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पीने को साफ पानी तक नहीं
सेक्टर-105 अध्यक्ष गुलजारी लाल नंदा एवं महासचिव दीपक शर्मा ने कहा कि सेक्टर में काफी दिनों से सीवर की समस्या है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। दोनों ने प्रमुख सचिव को स्ट्रीट लाइट और सड़कों की परेशानी से भी अवगत कराया। वहीं, निवासियों ने मांग की कि सीवर और पीने के पानी की समस्या दूर कराई जाए। प्रमुख सचिव ने सीईओ को एक सप्ताह में समाधान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
चौपाल में प्राधिकरण के मुख्य महाप्रबंधक राजीव त्यागी, ओएसडी अविनाश त्रिपाठी, इंदु प्रकाश सिंह, उप महाप्रबंधक आरपी सिंह, डीसीपी राजेश एस, वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश वैश्य, आरके शर्मा, उपनिदेशक आनंद मोहन, राजेंद्र अवाना, ब्रजेश शर्मा, डॉ. एलआर वर्मा, राजबीर शर्मा, दिनेश शर्मा, राजीव दुबल, कपिल अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed