फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rajasthan accident impacts Greater Noida, over 50 goods trains affected

Noida News: राजस्थान के हादसे का ग्रेटर नोएडा तक असर, 50 से अधिक मालगाड़ियां प्रभावित

Wed, 08 Oct 2025 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan accident impacts Greater Noida, over 50 goods trains affected
श्रीमाधोपुर में डीएफसीसी वेस्टर्न कॉरिडोर पर 38 डिब्बे पटरी से उतरे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसीआईएल) के वेस्टर्न कॉरिडोर पर मंगलवार देर रात राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर के पास बड़ा हादसा हो गया। चावल से लदी मालगाड़ी के 38 डिब्बे पटरी से उतरकर एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही डीएफसीसी की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया।
हादसे का असर ग्रेटर नोएडा तक देखने को मिला। घटना के बाद कॉरिडोर पर मालगाड़ियों का संचालन रोक दिया गया, जिससे 50 से अधिक गाड़ियां प्रभावित हुईं। डीएफसीसी अधिकारियों ने बुधवार देर रात तक ट्रैक बहाल कर मालगाड़ियों का संचालन शुरू करने का दावा किया।
विज्ञापन

डीएफसीसी का वेस्टर्न कॉरिडोर मुंबई से ग्रेटर नोएडा तक फैला है, जिस पर रोजाना 100 से अधिक मालगाड़ियां चलती हैं। हादसे के बाद ट्रैक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि नंदी को बचाने के प्रयास में अचानक ब्रेक लगने से हादसा हुआ, हालांकि तकनीकी खामी की भी संभावना जताई जा रही है। डीएफसीसी ने फिलहाल हादसे के कारण की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉरिडोर पर रुका संचालन
राजस्थान में हुए हादसे के बाद डिब्बों को हटा दिया गया, लेकिन ट्रैक की मरम्मत के चलते कॉरिडोर पर ग्रेटर नोएडा तक संचालन ठप रहा। बुधवार रात तक लगभग 24 घंटे तक मालगाड़ियां बंद रहीं। इससे 50 से अधिक ट्रेनों को रद्द करना पड़ा और कारोबारी आपूर्ति पर असर पड़ा। जो माल दो दिन पहले पहुंचना था, अब उसमें दो से तीन दिन की देरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed