फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rain twice in a week washes away the hard work of farmers.

Noida News: सप्ताह में दो बार बारिश से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

Thu, 15 Oct 2026 09:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Rain twice in a week washes away the hard work of farmers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुना सिटी।
अक्तूबर का दूसरा सप्ताह जेवर क्षेत्र के किसानों के लिए परेशानी भरा रहा। एक ही सप्ताह में दो बार हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर दिया। क्षेत्र में धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है। कुछ किसान फसल काट चुके थे, जबकि कुछ कटाई की तैयारी में जुटे थे। ऐसे में बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जेवर क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान धान की खेती करते हैं। धान की फसल तैयार करने में करीब साढ़े तीन महीने का समय लगता है। इस दौरान किसान तेज धूप और गर्मी में खेतों में मेहनत करते हैं। साथ ही बीज, खाद, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों पर अपनी पूंजी खर्च करते हैं। फसल तैयार होने के बाद किसानों को इससे अच्छी आमदनी की उम्मीद रहती है। इसी कमाई से उनके परिवार की जरूरतें पूरी होती हैं,लेकिन बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के कारण कई खेतों में पकी फसल गिर गई और जिन किसानों ने फसल काट ली उनकी फसल खेतों में पानी में पड़ी है। इससे फसल को नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed