{"_id":"610ec3d78ebc3e7d28306c4e","slug":"rain-mewat-news-noi5980302127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका। नगर पालिका द्वारा सफाई व्यवस्था के नाम पर लाखों रुपये हर माह खर्च किए जा रहे हैं। वहीं शनिवार को एक घंटे की बरसात ने ही नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। शहर के मुख्य मार्ग सहित सभी गली मोहल्लों में पानी भर गया। नालों में गंदगी जमा होने की वजह से दिन भर पानी भरा रहा।
पूर्व पालिका प्रधान जय सिंह सैनी ने नगर पालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हर महीने लाखों रुपये सफाई व्यवस्था के नाम पर नगर पालिका द्वारा खर्च किए जाते हैं किंतु सफाई व्यवस्था केवल कागजों तक ही सीमित है। धरातल पर कोई रिपोर्ट नहीं है। हल्की सी बरसात में ही शहर के मुख्य मार्गों सहित गली मोहल्लों में पानी भर जाता है। दुकानदारों का बुरा हाल हो जाता है।
नगर पालिका द्वारा नालों और शहर की स्वच्छता को लेकर पहले से ही कार्य तेजी से किया जा रहा है। कुछ दुकानदारों द्वारा प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन का प्रयोग किया जाता है। शहर के जितने भी नालों में ब्लॉकेज है। वह केवल पॉलिथीन के कारण है। बरसात आने के बाद कर्मचारियों द्वारा नालों की सफाई कराई जा रही है। - सुनील रंगा, सचिव, नगर पालिका
विज्ञापन
जलभराव ने बढ़ाई समस्या
तावडू। बरसात से जगह-जगह जलभराव हो गया। वहीं छोटे रास्ते व गलियां कीचड़युक्त बन गई। जाकिर, जोनिस, रजत, शाहिद सहित आदि ने बताया कि शनिवार 1 बजे से 2 बजे तक तेज बारिश हुई। बरसात से नगर की गलियों में जलभराव होने के साथ-साथ सीवरेज के मैनहोल भी ओवरफ्लो हो गए। नई अनाज मंडी, सोहना रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, लोहार बस्ती सहित अन्य स्थानों पर उचित जल निकासी नहीं होने के कारण जलभराव हो गया। इसके अलावा नगर के मुख्य बाजार में भी जलभराव के कारण दुकानदार अपनी दुकानों में ही बैठे रहे।
एक माह से सीवर हो रहे ओवरफ्लो
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। नगर में सीवर सफाई नहीं होने से ओवरफ्लो की समस्या बन गई है। जिसके कारण भारी जलभराव के साथ-साथ कई जगह कीचड़ हो गई है। बीते एक माह से यह समस्या बनी हुई है। नगर वासियों ने इसे जनस्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही बताया है।
वार्ड नंबर 4 निवासी सुरेश, देवी राम, खान मोहम्मद, रशीद ट्रेलर, अयूब, रमजान इशांत आदि ने बताया कि उनके सामने वाली गली में सीवर लाइन की सफाई महीनों से नहीं हुई है। सीवर जाम हो गया है। गली में गन्दे पानी का भराव हो गया है। जिसके कारण नगर वासियों का गली से निकलना दूभर हो गया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित, मौखिक व मीडिया के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। लोगों का कहना है कि विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण नगर वासियों को परेशानी हो रही है।
वहीं जन स्वास्थ्य विभाग के जेई परवेज का कहना है कि सीवर ओवरफ्लो को एक महीनों की समस्या बताना गलत है। समस्या का समाधान जल्द करा दिया जाएगा।
फोटोऱ् अपना बाजार गली में सीवर ओवरफ्लो होने से भरा पानी
बरसात और उजीना ड्रेन के ओवर फ्लो होने से घरों में घुसा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। पुन्हाना खंड से गुजर रही उजीना ड्रेन में ज्यादा पानी आने और बरसात आने से ेबिक्टी गांव में पानी भर गया। इसमें करीब 200 एकड़ खेतों में पानी भरने से फसल डूब गई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव और खेतों से जल्द से जल्द पानी निकासी के इंतजाम की मांग की है। लोगों को घरों और खेतों में पानी भरने से भारी नुकसान होने का डर है।
गांव के मजीद, सरपंच, आसीन, मूब्बी, इरफान, साहून तैयब, रज्जाक नम्बदार ने बताया कि इस बार ज्यादा बरसात होने, उजीना ड्रेन में नई और हथनगांव के बीच पानी ऑवरफ्लो होने से यह स्थिति बनी है। लोगों का कहना है कि सुनहैडा के पास बनी पुलिया में राजस्थान की ओर से ज्यादा बरसाती पानी आ रहा है। करीब तीन से चार फीट पानी गांव के सैकड़ों घरों के अंदर घुस गया है। उन्होंने कहा कि खेतों में तीन से चार फीट पानी भर जाने से खेतों में खड़ी ज्वार, बाजरा और धान की फसल खराब हो गई है। गांव के चारों ओर भरे पानी की वजह से मकान गिरने की स्थिति बनी हुई है। गांव के लोगों ने पानी निकालने के लिए तुरंत कम से कम 6 पंप लगाए जाने की मांग की है ताकि गांव की फसल खराब होने से बच सके और मकान सही सलामत रह सकें।