फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rain makes weather pleasant in Noida relief from heat

बारिश से मौसम सुहाना: नोएडावासियों को गर्मी से मिली राहत, अधिकतम पारा 30 डिग्री हुआ दर्ज, जानें पूर्वानुमान

Mon, 14 Sep 2026 11:16 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा/यमुना सिटी
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा/यमुना सिटी Published by: Akash Dubey Updated Mon, 14 Sep 2026 11:16 PM IST
सार

सोमवार शाम शहर में बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली और तापमान गिरा। मंगलवार व बुधवार को भी बारिश के आसार हैं। यमुना सिटी में उमस बढ़ी।

विज्ञापन
Rain makes weather pleasant in Noida relief from heat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

सोमवार को धूप और बादलों की आवाजाही के बाद शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और शहर के कई हिस्सों में करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। सेक्टर-46, 47, 48 और 49 समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शाम में ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, नाेएडा में 1.5 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। विभाग के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार को भी बारिश के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बारिश के बाद यमुना सिटी में उमस बढ़ गई। इससे लोग घरों में पंखे के सामने बैठे नजर आए। पंखे की हवा से पर्याप्त राहत नहीं मिलने पर कई लोगों ने कूलर का सहारा लिया। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed