Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rain increased the trouble, farmers stopped sowing potatoes

Noida News: बारिश ने बढ़ाई परेशानी, किसानों ने रोकी आलू की बुवाई

Tue, 28 Oct 2025 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rain increased the trouble, farmers stopped sowing potatoes
बिसावर में आलू की बुवाई के लिए किसानों द्वारा तैयार किया गया खेत। संवाद - फोटो : samvad
सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद शुरू हुई बूंदाबांदी शाम तक जारी रही। इससे किसानों की चिंता और परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने बुवाई बंद कर दी है। तेज बारिश हुई तो जिन किसानों ने बुवाई कर दी है उन्हें खेत में ही बो दिए गए बीज के सड़ने की आशंका सता रही है। इसके अलावा बुवाई पिछड़ने का भी अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन


इस समय हाथरस में आलू की बुवाई जोरों पर है। मौसम विभाग ने सोमवार के बाद मंगलवार को भी बारिश होने का पुर्वानुमान दिया है। सोमवार को हुई बारिश से ही बुवाई से पहले खेत तैयार करने का कार्य बंद हो गया।मंगलवार को भी बारिश होने का अनुमान किसानों की धड़कनों को बढ़ाए हैं।
विज्ञापन


बिसावर, कुरसंडा, मई, नौगांव, शेरपुर, नौपुरा आदि गांवों में किसानों ने बारिश को देखते हुए खेतों में रखे बीज को तिरपाल से ढक दिया है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार नमी रहने से आलू बीज में गलन की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अगर बारिश जारी तो बुवाई पिछड़ जाएगी, जिन किसानों ने आलू बो दिया है, उनका आलू जमीन के अंदर ही सड़ सकता है। शिवराज सिंह, किसान।


- अगर अगले 24 घंटे में तेज बारिश हुई तो आलू के बीज गलने का डर है। बुवाई का कार्य आधा अधूरा ही रह जाएगा। फिलहाल मौसम को देखते हुए बुवाई रोक दी है।

बीरी सिंह, किसान।


-यदि यह मौसम दो-तीन दिन ऐसा ही रहा तो खेतों में नमी बढ़ने से फफूंद रोग का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि अभी बारिश रिमझिम हुई है, जिसका अधिक नुकसान नहीं होगा। बंटी सिंह, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed