फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rain gives relief with tension

राहत के साथ-साथ बारिश ने बढ़ाई आफत

Tue, 13 Aug 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rain gives relief with tension
नूंह। जिले में मंगलवार को दोपहर बाद हुई बरसात से जहां लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की वहीं दूसरी ओर जगह-जगह हुए जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नूंह जिले के नगीना, तावडू, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना और पिनगवां में कई जगह सड़कों और घरों में पानी भरने के कारण लोग परेशान रहे। दरअसल, बीते करीब एक सप्ताह से भारी गर्मी से एक ओर जहां लोग काफी परेशान थे। वहीं धान आदि की फसलों में पानी के लिए भी लोग बरसात की बाट देख रहे थे। लेकिन जैसे ही बरसात आई तो लोगों को राहत के साथ-साथ आफत का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र मेें मानसून के इस सीजन की यह सबसे जोरदार बरसात हुई जिससे किसानों में काफी खुशी देखने को मिली। स्थानीय किसान हाजी अलीमोहम्मद, रमजान, तौफीक, सोहनपाल, सतीश व देवेंद्र ने बताया कि बरसात किसी वरदान से कम नहीं है। बरसात से अब उनकी फसल काफी बेहतर बन जाएगी। उन्होंने बताया कि उनके यहां पर पानी का पहले से ही अभाव रहा है। आज भी जिले के साथ क्षेत्र के काफी गांव बरसात के पानी पर ही निर्भर है। ऐसे में उनके लिए बरसात बहुत जरूरी है। लेकिन अब बरसात से उनकी फसलें काफी अच्छी बन जाएगी। वैसे भी धान आदि की कपास की फसलों में बरसात की ज्यादा जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि अब उनकी फसल अब ओर बेहतर बन जाएगी।
विज्ञापन

शहर में जलभराव
बरसात से नूंह शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। पुराना बाजार, नगरपालिका कार्यालय, तावडू चौक व बड़ी मस्जिद पर भारी जलभराव हो गया। शहर की नालियां पूरी तरह से उफान पर रही। शहर के बच्चे व युवाओं ने बरसात का पूरा आनंद लिया। उन्होंने सड़कों पर उतरकर बरसात का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed